Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार: फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज, RJD-वाम दल भी हुई एक्टिव
    राज्य

    बिहार: फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज, RJD-वाम दल भी हुई एक्टिव

    adminBy adminFebruary 11, 2024Updated:February 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बिहार |  बिहार में एनडीए सरकार को 12 फरवरी में विधान सभा में फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करना है. फ्लोर टेस्ट से पहले राजनीतिक गतिविधियों में अप्रत्याशित तेजी आ गयी है, एक तरफ आरजेडी की सभी विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर डेरा जमाये हुए हैं. वहीं बीजेपी अपने विधायकों को बोथगया में ट्रेनिंग दे रही है. विधायकों के टूटने की आशंका को लेकर बिहार कांग्रेस ने अपने 19 में से 16 विधायक को हैदराबाद भेज दिया है. इधर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के मंत्री श्रवण कुमार ने अपने घर पर भोज आयोजित किया. सूत्रों की मानें तो 36 विधायक ही भोज के लिए श्रवण कुमार के आवास पर पहुंचे. हालांकि 9 विधायक इस भोज कार्यक्रम से नदारद रहे. जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगायी जा रही है |

    जेडीयू ने सभी विधायकों को व्हिप जारी किया 

    संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर आज रविवार को भी जडीयू विधायक दल की बैठक बुलायी गयी है. साथ ही जेडीयू ने विधायकों को व्हिप जारी किया है. पार्टी ने 12 फरवरी यानी विश्वास मत के दिन विधानसभा में सभी विधायकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया है. जडीयू के मुख्य सचेतक और राज्य सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि व्हिप का उल्लंघन करने वाले विधायकों की सदस्यता चली जायेगी | आरजेडी ने पहले ही अपने विधायकों को 12 फरवरी के दिन सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी कर दिया है |

    12 फरवरी को विश्वास मत हासिल करेंगे नीतीश 

    नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को सीएम पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद नीतीश ने शाम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. सीएम केसाथ 8 मंत्रियों विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम), सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम), विजय कुमार चौधरी, डॉ. प्रेम कुमार, ब्रिजेंद्र प्रसाद यादव, सुमित कुमार सिंह, संतोष कुमार और श्रवण कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी. नीतीश कुमार 12 फरवरी को विश्वास मत हासिल करेंगे. इसी दिन विधानसभा के नये स्पीकर का भी चुनाव होगा |

    कुल सीट : 243
    बहुमत के लिए चाहिए : 122

    दलीय स्थिति :

    महागठबंधन

    • – राजद : 79
    • – कांग्रेस : 19
    • – वामदल : 16
    • – कुल : 114
    • – (बहुमत के लिए चाहिए 8 मत )

    एनडीए

    • – भाजपा :  78
    • – जदयू :  45
    • – हम :  04
    • – निर्दल :  01
    • – कुल :  128
    • – (बहुमत से 6 अधिक )

     

    Bihar Patna
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में तैनात 14 पुलिस पदाधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग
    Next Article मुंबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version