सदान मोर्चा की अधिकार मार्च रैली 27 को
रांची। मूलवासी सदान मोर्चा की रांची में 27 फरवरी को होनेवाली मार्च अधिकार रैली की तैयारी को लेकर रविवार को गुमला परिसदन में बैठक हुई। इसमें मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, पद्मश्री मधु मंसूरी, क्षितिश कुमार राय उपस्थित थे। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने राजनेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि राज्य में बननेवाली सरकारों ने मूलवासी सदानों के अधिकार को छीनने का काम किया। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सदानों को अधिकार लेना है, तो मूलवासी सदान मोर्चा के आह्वान पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सदानों के हित में जो दल को समर्थन देगा, उसी दल को वोट करें। तब ही सदानों को अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल लोकसभा और विधानसभा में बाहरी को प्रत्याशी बना कर सदानों के अधिकार को छीन रहे है। सदान पहले से ही बहुत सारे जिलों में सांसद, विधायक नहीं बन पाते हैं। इसके बाद भी सदानों को प्रमुख, मुखिया, जिला परिषद अध्यक्ष बनने से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, पिछड़ों की राज्य में 55 प्रतिशत आबादी होने के बाद भी 14 प्रतिशत आरक्षण मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य में अंतिम सर्वे के आधार पर स्थानीय नीति, नियोजन नीति जल्द से जल्द बना कर राज्य में बेरोजगारी से जूझते झारखंडी छात्रों को रोजगार दियाजाये। कहा कि झारखंड में विधानसभा की सीटों को 160 और लोकसभा की सीटों को 28 करने की मांग केंद्र सरकार से की है, जिससे सदानों को भी विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके।
पद्मश्री मधु मंसूरी ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय सदान वर्ग से आते हैं, इसलिए हिंदू-मुस्लिम दोनों अपने अधिकार को समझें। अधिकार को पाने के लिए रैली में भारी संख्या में रांची पहुंचे।
इनकी रही मौजूदगी
बैठक में अजीत विश्वकर्मा, मनोज वर्मा, सहदुल मंसूरी, भीकू सिंह, जलील अली, चंद्रनाथ प्रसाद, सुरेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

