भाजपा ने बूथ स्तर तक मनाया समर्पण दिवस
रांची। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में भाजपा ने बूथ स्तर तक मनाया। रविवार को गांव चलो अभियान के तहत प्रवास के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के राजधनवार में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कहा कि दीन दयाल एक असाधारण प्रतिभा के धनी महामानव थे। उन्होंने विश्व की अनेक विचारधाराओं पूंजीवाद, साम्यवाद, समाजवाद के बीच एकात्म मानववाद का सर्व ग्राहय दर्शन दिया, जिसने आज विश्व को नयी दिशा दी है। दीन दयाल के एकात्म चिंतन में व्यष्टि से समष्टि का चिंतन है। उनके अंत्योदय के चिंतन ने भारत को सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी विकास को सुनिश्चित किया। मोदी सरकार का सबका साथ, सबका विकास अंत्योदय का पर्याय है। मोदी सरकार गांव-गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़ों को समर्पित है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चाहे जन-धन हो, शौचालय निर्माण हो, पेंशन योजना हो, प्रधानमंत्री आवास हो, आयुष्मान कार्ड हो सभी अंत्योदय आधारित हैं।
दीनदयाल का जीवन राष्ट्रसेवा का विराट प्रतीक: कर्मवीर
इधर, प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई कार्यकर्ताओंं ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों ने विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत का काम किया है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना है। दीनदयाल का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत संपूर्ण मानव जाति को ध्रुवतारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

