Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»इडी के सवालों में उलझते जा रहे हैं सांसद धीरज साहू
    Jharkhand Top News

    इडी के सवालों में उलझते जा रहे हैं सांसद धीरज साहू

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiFebruary 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू की परेशानी अब और बढ़नेवाली है। प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे कई सवालों का जवाब रविवार को चाहा। सांसद या तो सही उत्तर नहीं दे पाये या टाल गये। सांसद की एक कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड बीएमडब्ल्यू कार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से बरामद की गयी थी। उनसे पूछा गया कि यह कार उन्होंने गिफ्ट दी है क्या। इस पर सांसद धीरज साहू ने कहा कि उन्हें पता नहीं है। साहू अब गाड़ी उनकी होने से इनकार कर रहे हैं। इडी के अधिकारियों ने गाड़ी भुगतान से संबंधित कागजात जब सांसद के सामने रखा तब उनका जवाब था कि पूछकर बतायेंगे। उनसे परिवार के सदस्यों और उनकी संपत्तियों का डिटेल लेकर आने को कहा गया था। सांसद पूरी जानकारी लेकर नहीं पहुंचे। उनके ओड़िशा स्थित फैक्ट्री में छापामारी करके 351 करोड़ रुपये की बरामदगी को लेकर भी पूछताछ की गयी। सांसद पर मनी लॉडिंÑग करने का शक है। 29 जनवरी को इडी की टीम ने पूर्व सीएम के दिल्ली स्थित आवास पर छापामारी की थी और एक हरियाणा नंबर की बीएमडब्ल्यू कार बरामद की थी और वहीं से 36 लाख रुपये बरामद किये थे। इस कार को लेकर इडी ने उनसे अधिकांश सवाल किये।
    विनोद सिंह के चैट से खुलेंगे कई राज
    हेमंत सोरेन के मित्र विनोद सिंह के व्हाट्सअप चैट से कई और जानकारियां सामने आयेंगी। अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के अलावा जेएसएससी की परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड व्हाटसअप में मिला है। चर्चा है कि जिनके एडमिट कार्ड हैं, उनकी नौकरी पक्की करने के लिए कई अधिकारियों को भेजा गया था। विनोद सिंह का व्हाट्सअप चैट का 539 पेज इडी अधिकारियों ने रिकवर किया है।
    भानू से हो रहे हैं सवाल-जवाब
    राजस्व कर्मचारी भानू प्रताप से रविवार को दिनभर पूछताछ हुई। उनसे बड़गार्इं के 8.5 एकड़ जमीन के अलावा यह जानने की कोशिश की गयी कि इस तरह की हेराफेरी उन्होंने शहर की कितनी जमीनों में की है। भानू का जवाब था कि वह बड़गार्इं अंचल की जमीन की नापी कराने मनोज कुमार के कहने पर गये थे। इडी रिमांड पर लिये गये राजस्व कर्मचारी भानू को जमीन के दस्तावेज में हेराफेरी करने के मास्टरमाइंड के तौर पर देख रही है। भानू को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सामने बैठा कर भी पूछताछ की जा चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीनदयाल के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार: बाबूलाल मरांडी
    Next Article भगवान महावीर ने सहिष्णुता, अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया: मोहन भागवत
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version