Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»महिला वर्ल्ड कप : भारत ने न्यूजीलैंड को 186 रनों से हराया, सेमीफाइनल में मिली एंट्री
    Top Story

    महिला वर्ल्ड कप : भारत ने न्यूजीलैंड को 186 रनों से हराया, सेमीफाइनल में मिली एंट्री

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 15, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड को 186 रनों से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत ने पहले शानदार फॉर्म में चल रही कप्तान मिताली राज (109) के बेहतरीन शतक की मदद से न्यूजीलैंड के सामने 266 रनों की चुनौती रखी और फिर अपने गेंदबाजों के उम्दा खेल की बदौलत कीवी महिलाओं को 25.3 ओवरों में 79 रनों पर ढेर कर दिया।

    एमी सैदरवेट (26) को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के अनुशासन के आगे नहीं टिक सकी। 5 रन पर कप्तान सूजी बेट्स (1) का विकेट गंवाने वाली कीवी टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही और अंतत: 79 रनों पर ढेर हो गई।

    भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड ने 15 रन देकर पांच सफलता हासिल की। दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले। शिखा पांडे, पूनम यादव और झूलन गोस्वामी ने भी एक-एक सफलता हासिल की।

    इससे पहले, भारत ने बल्लेबाजी करके हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 265 रन बनाए। मिताली का यह इस विश्व कप में पहला और कुल छठा शतक है। उन्होंने 123 गेंदों में 11 चौकों की मदद से शतकीय पारी खेली। उनके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 60 तथा वेदा कृष्णामूर्ति ने 43 गेंदों में 70 रनों की तेज तरार्र पारी खेलते हुए टीम को मजबूती प्रदान की।

    ऐसी रही भारत की पारी

    भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने 21 रनों पर ही अपने दो अहम विकेट खो दिए थे। पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाली पूनम राउत 4 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुईं। वहीं, सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहीं और महज 13 रन ही बना सकी।

    यहां से मिताली और हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिए 132 रनों की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 153 तक पहुंचाया। 90 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके लगाने वाली हरमनप्रीत, लेघ कास्पेरेक का शिकार हुईं।

    7 गेंदों का सामना करने के बाद भी दीप्ति शर्मा खाता नहीं खोल पाईं। उनके रूप में भारत ने अपना चौथा विकेट खोया। मिताली को फिर वेदा का साथ मिला। मिताली थोड़ा धीमा खेल रही थीं तो वेदा ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और 7 चौके लगाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 108 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्कोर दिया। दोनों खिलाड़ी आखिरी ओवर में आउट हुईं।

    टीमें इस प्रकार हैं-

    भारत : मिताली राज (कप्तान), राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णामूर्ति, स्मृति मंधाना, मोना मेशराम, पूनम यादव, नुजहत परवीन, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा

    न्यूज़ीलैंड : सूजी बेट्स (कप्तान), एमी एस, एरिन बर्मिंघम, सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन, होली हडेलस्टोन, ले कास्पेरेक, एमिलिया केर, केटी मार्टिन, टी न्यूटन, कैटी पर्किंस, अन्ना पीटरसन, रशेल प्रीस्ट, हन्ना रोव, ली ताहुहू

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवो अल्लाह का वास्ता देते रहे लेकिन गुंडों ने एक न सुनी!
    Next Article प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्र निकले रांची के सबसे बड़े बाइक चोर
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026

    इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!

    October 23, 2026

    27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    October 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन
    • खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह
    • इतिहास, जंगल और पर्यटन का अनमोल खजाना है बेतला, लेकिन बदलती व्यवस्थाओं के बीच कई सवाल भी!
    • 27 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    • जापान में झारखंड के विजय सुंडी ने लहराया तिरंगा, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version