Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 को गढ़वा में करेगी प्रवेश
    देश

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 को गढ़वा में करेगी प्रवेश

    adminBy adminFebruary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ से झारखंड में गढ़वा जिले के गोदरमाना से प्रवेश करेगी। यात्रा रंका गढ़ फाटक, गढ़वा शहर बाजार, बी मोड़ होते हुए पलामू जिले के नावा बाजार में पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम होगा और 15 फरवरी को यात्रा जपला मोड़ छतरपुर होते हुए हरिहरगंज पहुंचेगी, जहां से यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने मंगलवार को कहा कि देश के अन्नदाताओं पर मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों का कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया है। किसानों पर बरसाए जा रहे आंसू बम को तानाशाह शासक के अहंकार में डूबने का प्रतीक है। शांति ने कहा कि मोदी सरकार पार्ट-2 भीषण अन्याय काल की गवाह है। युवा वर्ग बेरोजगारी से निजात पाने का न्याय, नारी वर्ग अत्याचार से मुक्त होने के लिए न्याय, किसान फसलों के उचित मूल्य के लिए न्याय, समाज का वंचित तबका उचित भागीदारी के लिए न्याय और देश निर्माण में लगे श्रमिक उचित मूल्य के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार कानों में तेल डालकर सो रही है।

    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित कर सरकार से न्याय पाने की आस लगा रखी थी। किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए दिल्ली की सीमाओं की जिस तरह घेराबंदी की गई है उससे ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार और उनके सरपरस्त अपने ही देश की जनता के खिलाफ एक अघोषित युद्ध की तैयारी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को देर-सबेर देश की जनता को न्याय देना ही होगा और कांग्रेस इसके लिए सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन घोटाला मामला: हेमंत सोरेन और पिंटू के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
    Next Article झामुमो और कांग्रेस ने राज्य को लूटा, लुटवाया : बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार

      July 4, 2025

      देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर

      July 4, 2025

      राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version