Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, January 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»खलीज टाइम्स का हिन्दू मंदिर के उद्घाटन पर नजरिया-‘संयुक्त अरब अमीरात ने इतिहास में नया अध्याय लिखा’
    विदेश

    खलीज टाइम्स का हिन्दू मंदिर के उद्घाटन पर नजरिया-‘संयुक्त अरब अमीरात ने इतिहास में नया अध्याय लिखा’

    adminBy adminFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अबूधाबी। संयुक्त अरब अमीरात में बड़ी प्रसार संख्या वाले अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्र ‘खलीज टाइम्स’ ने आज (15 फरवरी, 2024/गुरुवार) के अपने अंक में अबूधाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर के उद्घाटन अवसर के समाचार को प्रमुखता दी है। अखबार ने प्रथम पेज की पहली सचित्र खबर का शीर्षक -‘यूएई स्क्रिप्ट्स ए न्यू चैप्टर इन हिस्ट्री’ (संयुक्त अरब अमीरात ने इतिहास में नया अध्याय लिखा) दिया है।

    ‘खलीज टाइम्स’ ने इस समाचार को अंदर के पन्ने पर भी तरजीह दी है। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, मध्य पूर्व के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का उद्घाटन अबूधाबी में किया गया। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के वर्तमान आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य महंत स्वामी महाराज और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फीता काटकर बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। यह समारोह हिन्दू वैदिक रीत रिवाज से संपन्न हुआ । वैदिक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए।

    अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 27 एकड़ भूमि पर बने इस प्रतिष्ठित मंदिर में पहुंचने पर बीएपीएस हिन्दू मंदिर के परियोजना प्रमुख पूज्य ब्रह्मविहरिदास स्वामी और पूज्य ईश्वरचरण स्वामी ने स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मविहरिदास स्वामी को गर्मजोशी के साथ गले लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां बने थ्रीडी केंद्र का दौरा भी किया। यह केंद्र मंदिर के दर्शन और यात्रा के बारे में 12 मिनट का गहन अनुभव प्रदान करता है। भारतीय प्रधानमंत्री ने मंदिर के वास्तुशिल्प की प्रशंसा की।

    खलीज टाइम्स ने इस मंदिर के वास्तु पर लिखा है-यह वास्तुशिल्प उत्कृष्टता का उत्सव है और प्राचीन सभ्यताओं की समृद्धि को सामने लाता है। इस उत्कृष्ट कृति की झलक पाने के लिए भक्त सुबह से ही उमड़ने लगे। इस भव्य समारोह में हजारों भक्तों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इस वजह से यह समारोह संयुक्त अरब अमीरात और भारत के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअबुआ राज बबुआ राज में हुआ परिवर्तित : सुदेश महतो
    Next Article अमेरिका के कैनसस सिटी में फायरिंग, एक की मौत, 21 घायल
    admin

      Related Posts

      नेपाल: टूटने की कगार पर नेपाली कांग्रेस! देउवा और कोइराला गुट के बीच वार्ता विफल

      January 10, 2026

      खामेनेई का ट्रंप पर तीखा हमला, बोले—अहंकार के शिखर पर होता है पतन

      January 10, 2026

      ईरान में कोहराम: सुप्रीम लीडर खामेनेई के खिलाफ सड़क पर उतरी जनता, 10 दिनों में 36 की मौत

      January 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
      • धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गिरफ्तारियां
      • अज्ञात हाईवा की भीषण टक्कर से स्कार्पियो सवार एक ही परिवार के चार युवकों की मौत
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • अगले सप्ताह छह नए आईपीओ की लॉन्चिंग, पांच शेयरों की होगी लिस्टिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version