Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»बास्केटबॉल टूर्नामेंट : डीपीएस रांची, बोकारो और बंगाल जीते
    रांची

    बास्केटबॉल टूर्नामेंट : डीपीएस रांची, बोकारो और बंगाल जीते

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 21, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची की मेजबानी में जोन-4 इंटर डीपीएस बास्केटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स ओपन का उद्घाटन मैच डीपीएस रांची ने आसानी से जीता। स्कूल ग्राउंड में खेले गये मैच में रांची ने डीपीएस नाजीरा (असम) को 30-12 से पराजित किया। अन्य मैच में डीपीएस बोकारो ने डीपीएस दक्षिण कोलकाता को 23-04 से, डीपीएस मेगा सीटी बंगाल ने डीपीएस कलिंगा ओडिशा को 23-04 से और डीपीएस रूबी पार्क बंगाल ने डीपीएस भिलाई छत्तीसगढ़ को 10-2 से हरा कर पूरे अंक हासिल किये।

    डीसी-एसएसपी ने किया उद्घाटन
    इससे पहले रांची के डीसी मनोज कुमार एवं एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट की शुरुआत डीपीएस सोसाइटी के झंडे का झंडोतोलन एवं मार्च पास्ट से एवं स्वागत गान के साथ हुआ। प्राइमरी विंग के छात्रों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया एवं विभिन्न योग आसन के द्वारा पिरामिड का निर्माण करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    विकास में खेल की भूमिका अहम : उपायुक्त
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपायुक्त मनोज कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेष कर बालिकाओं को खेल का अवसर देकर उनके आत्मसम्मान एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने की अत्यन्त आवश्यकता है।

    खेल को खेल भाव से खेलें : एसएसपी
    विशिष्ट अतिथि एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलायी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल को खेल भाव से खेलें और हार-जीत के प्रति समभाव न रखें।

    खेल जीवन का अभिन्न अंग : प्राचार्य
    विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि खेल द्वारा बच्चों का मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास होता है, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेल को भी समान महत्व देने की आवश्यकता है।
    300 खिलाड़ी दिखा रहे हैं दम
    दिल्ली पब्लिक स्कूल पूर्वी जोन के 12 विद्यालयों के लगभग 300 खिलाड़ी टूर्नामेंट में दम दिखा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीआरएस पर झुका बीसीसीआइ
    Next Article सीएम बांटेंगे पांच हजार हेलमेट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

    May 18, 2025

    मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

    May 18, 2025

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version