Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»एक-एक लाभार्थियों से मिलकर मोदी का संदेश पहुंचायें : बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    एक-एक लाभार्थियों से मिलकर मोदी का संदेश पहुंचायें : बाबूलाल मरांडी

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiFebruary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा के लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला बुधवार को महानगर जिला कार्यालय में संयोजक केके गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है। भाजपा का 370 और एनडीए का 400 से अधिक लोकसभा की सीटों पर जितना भी तय है। हम जीत के अंतर का रिकॉर्ड बनायें। इसके लिए तैयारी जमीनी स्तर पर करनी है। इसी क्रम में प्रत्येक लाभार्थी से मिलकर उनका आशीर्वाद लेना जरूरी है। इस अभियान को पूरा करने में कोई कार्यकर्ता छूटे नहीं, इसकी योजना लाभार्थियों-कार्यकर्ताओं की मैपिंग से करनी है। इस अवसर पर केके गुप्ता ने कहा कि लाभार्थियों की सूची के साथ मंडल में निवास करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं की मैपिंग करनी है, तब लाभार्थियों तक जाने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता लाभार्थियों की संपूर्ण प्रतिक्रिया सरल और आॅफलाइन फॉर्म में भरे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रत्येक मंडलो में 28 फरवरी तक कार्यशाला आयोजित करने का आग्रह किया गया। महानगर के जिलाध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि रांची के सभी 17 मंडलों में लाभार्थी संपर्क अभियान सफल हो, इसके लिए जी-जान से जुट जायें। कार्यशाला में ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र, सांसद संजय सेठ, संजीव विजयवर्गीय, रमाकांत महतो, बलराम सिंह, नागेंद्र सिंह उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीरज सिन्हा ने JSSC के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने अपने दो अहम फैसले में देश और लोकतंत्र को बचाया : सुप्रियो
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे शिबू सोरेन

      August 4, 2025

      शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

      August 4, 2025

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोड़ा दंपती ने जताया शोक

      August 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गंगा राम अस्पताल में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
      • शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे राहुल और खरगे
      • संघर्षशील और जुझारू सख्शियत थे शिबू सोरेन
      • शिबू सोरेन पूरे देश के दलित व आदिवासी समुदाय का बड़ा चेहरा थे : लालू यादव
      • राहुल गांधी भारतीय नहीं, पाक-बांग्लादेशी सोच के हैं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version