Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»किराना दुकान बंद कर घर लौट रहे किशोर का मिला शव
    झारखंड

    किराना दुकान बंद कर घर लौट रहे किशोर का मिला शव

    adminBy adminFebruary 22, 2024Updated:February 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए कोयल पुल जाम

    पलामू। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा से किराना दुकान बंद कर घर जा रहे किशोर का शव गुरुवार को पुलिस ने बरामद किया है। हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने चैनपुर- डालटनगंज मुख्य पथ पर शाहपुर में कोयल पुल को डेड बॉडी के साथ आधे घंटे तक जाम रखा। इस क्रम में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की गई। हालांकि तत्काल पुलिस के हस्तक्षेप से जाम को हटा लिया गया और आवागमन सामान्य किया गया। पुलिस ने परिजनों को बताया कि संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। मृतक किशोर की पहचान मंतजीर आलम (16) के रूप में हुई है।

    डीएसपी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि जाम को तत्काल हटा दिया गया। परिजनों को भरोसा दिलाया गया है कि जल्द आरोपितों की स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये एमआरएमसीएच में भेज दिया गया है। हत्या का कारण स्पष्ट किया जा रहा है।

    मृतक के पिता ने जानकारी दी की बुधवार की रात आठ बजे मंतजीर गरदा से किराना सह जूता दुकान बंद कर घर लौट रहा था। कुछ देर लेट होने पर कॉल करने पर बताया कि कब्रिस्तान के पास पहुंच गए हैं, 10 मिनट में घर आ जाएंगे। लेकिन 15-20 मिनट तक घर नहीं पहुंचा। दोबारा कॉल लगाने पर फोन नहीं उठाया। संदेह होने पर उसकी खोजबीन की गई। रात 11 बजे तक कोई अता-पता नहीं चला। थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी जा रही थी कि अचानक सूचना मिली कि मंतजीर का शव मिला है।

    पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुंह दबाकर हत्या की गई है और उसकी डेड बॉडी को सड़क से 300 मीटर दूर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। 10 से 15 मिनट के भीतर घटना को अंजाम दिया गया। बताया कि रात में ही हत्या के आरोपितों के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई। कोयल पुल पर जाम लगने की सूचना मिलने पर चैनपुर के अलावा मेदिनीनगर शहर की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर जाम हटाया।

    उल्लेखनीय है कि इन दिनों मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के साथ-साथ सीबीएसई बोर्ड की भी परीक्षा चल रही है और बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों का अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर आना-जाना लगा हुआ है। ऐसे में सड़क जाम रहने से भारी परेशानी होती। साथ ही जिस समय सड़क जाम किया गया, उस वक्त स्कूल बसों का भी आना-जाना लगा रहता है। इसे देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदंपति ने कुएं में कूद कर दी जान
    Next Article मौसम में आया अचानक बदलाव,बूंदा बूंदी बारिश के साथ बढ़ी ठंड
    admin

      Related Posts

      ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य

      July 31, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही

      July 31, 2025

      जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version