Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उप्र की कानून व्यवस्था अच्छी, बेखौफ घूमें मोदीः सपा
    Top Story

    उप्र की कानून व्यवस्था अच्छी, बेखौफ घूमें मोदीः सपा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 24, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:  राज्यसभा में आज उस समय सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में बेखौफ घूम सकते हैं क्योंकि वहां कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है जिसके चलते उन्हें कोई छू भी नहीं सकेगा। अग्रवाल के इस कथन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। नोटबंदी के कारण उत्पन्न हालात के चलते आम लोगों को हो रही समस्या के मुद्दे पर बहस को आगे बढ़ाते हुए सपा के नरेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दिए गए भावनात्मक भाषण का जिक्र किया। भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा था कि कुछ साहसी फैसले करने के कारण उन पर हमला किया जा सकता है या उनकी जान भी ली जा सकती है।

    अग्रवाल ने कहा ‘‘जब आप लोगों के बीच भावनाओं से भरा भाषण देते हैं कि लोग आपको मार डालेंगे या जिंदा जला डालेंगे तो आपको उत्तर प्रदेश आना चाहिए जहां की कानून व्यवस्था इतनी अच्छी है कि आप वहां बेखौफ घूम सकते हैं और आपको कोई छू भी नहीं सकेगा।’’ अग्रवाल के इतना कहते ही सदन में सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए। खुद प्रधानमंत्री भी हंसते देखे गए। सपा नेता ने यह भी कहा कि अगन प्रधानमंत्री को अपनी जान का डर है तो हमें पाकिस्तान और बांग्लादेश से कौन बचाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से भावनात्मक भाषण देना बंद करने तथा वास्तविकता भरी बातें करने का आग्रह किया।

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी आए दिन विभिन्न दलों के निशाने पर रहती है और अब तो यह राज्य में बड़ा चुनावी मुद्दा भी बन गया है। राज्य में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव होने हैं। नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा के दौरान अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी के फैसले का ऐलान किया और खबर है कि उन्होंने इसकी घोषणा करने से पहले वित्त मंत्री तक को भरोसे में नहीं लिया। अग्रवाल ने कहा ‘‘अगर वित्त मंत्री को भरोसे में लिया जाता तो कम से कम अरुण जेटली जी हमारे कान में धीरे से जरूर बताते।’’ उनके यह कहने पर फिर सदन में हंसी का फव्वारा छूट पड़ा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें हंसते हुए जवाब दिया ‘‘असली तकलीफ अब मालूम हुई है।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाहा बायीं जांघ में खिंचाव के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर, पार्थिव टीम में
    Next Article मनमोहन को अपने कार्यकाल के घोटाले नहीं दिखेः जेटली
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    June 7, 2025

    पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

    June 7, 2025

    गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version