Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»निर्वाचन आयोग की सख्ती से पुलिस मुख्यालय सक्रिय, तीन साल से जमे अधिकारियों की आज मांगी रिपोर्ट
    झारखंड

    निर्वाचन आयोग की सख्ती से पुलिस मुख्यालय सक्रिय, तीन साल से जमे अधिकारियों की आज मांगी रिपोर्ट

    adminBy adminFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ट्रांसफर के बावजूद पुलिस अधिकारी नहीं दे रहे योगदान
    रांची। निर्वाचन आयोग की सख्ती के बाद पुलिस मुख्यालय सक्रिय हो गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न जिला, इकाई में तीन वर्ष या इससे अधिक समय से पदस्थापित इंस्पेक्टर, परिचारी प्रवर, परिचारी, एसआइ कोटि के स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब विरमित कर पुलिस मुख्यालय को अवगत कराने को कहा गया है।

    साथ ही यदि कोई पदाधिकारी भौतिक रूप से योगदान नहीं देते हैं, तो उनकी सूची भी शनिवार तक उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि ऐसे पुलिस पदाधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई की जा सके। डीआइजी कार्मिक ने शुक्रवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

    एसएसपी रांची, जमशेदपुर, धनबाद, सभी जिलों के एसपी सहित पुलिस विभाग के अन्य विंग के एसपी को पत्र भेजा गया है। बता दें कि स्थानांतरित किये जाने के बावजूद जिला स्तर से कई पदाधिकारियों को नव पदस्थापित कार्यालय के लिए उन्हें विरमित नहीं किया गया है। विरमित किये जाने के बावजूद पदाधिकारियों द्वारा नव पदस्थापित कार्यालय में योगदान नहीं किया गया है।

    26 को निर्वाचन आयोग को देनी है रिपोर्ट
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बीते गुरुवार को भेजे गये पत्र के अनुसार लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर अपने गृह जिला अथवा पदस्थापन स्थान में विगत चार वर्षों में तीन वर्ष पूरा करनेवाले पदाधिकारियों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है।

    प्राप्त सूचना, प्रतिवेदन के अवलोकन से यह स्पष्ट है कि संबंधित विभाग के स्तर से निर्गत विभिन्न अधिसूचनाओं द्वारा स्थानांतरित किये जाने के बावजूद जिला स्तर से कई पदाधिकारियों को नव पदस्थापित कार्यालय के लिए उन्हें विरमित नहीं किया गया है। विरमित किये जाने के बावजूद पदाधिकारियों द्वारा अभी तक नव पदस्थापित कार्यालय में योगदान समर्पित नहीं किया गया है।

    ऐसी स्थिति में निर्वाचन से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आगामी लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रतिवेदन भारत निर्वाचन आयोग को भेजने की अंतिम तिथि 26 फरवरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पीसीसी पथ का किया उद्घाटन
    Next Article संत गाडगे मानवता के महान नायक: उपेंद्र रजक
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version