Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»इडी का समन मिलने के बाद झरपो की एक दर्जन महिलाएं पहुंची डीसी कार्यालय
    Jharkhand Top News

    इडी का समन मिलने के बाद झरपो की एक दर्जन महिलाएं पहुंची डीसी कार्यालय

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiFebruary 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लगायी न्याय की गुहार, तीन दिनों से नहीं खाया खाना, सदमें में हैं परिवार
    हजारीबाग/टाटीझरिया। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के झरपो भुइयां टोली में 12 महिलाओं को इडी द्वारा समन भेजे जाने पर महिलाओं की रातों की नींद उड़ गयी है। सारा परिवार सदमें में हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने इन महिलाओं को समन भेजकर उनसे उनके खातों में आये 3.90 करोड़ रुपये के संबंध में जानकारी मांगी है। इसके साथ-साथ इडी ने इन महिलाओं के खाते भी फ्रीज कर दिये हैं। 2 फरवरी को ही इडी ने इरपो गांव की 12 महिलाओं को समन भेजा था। सभी महिलाएं मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। जब इडी द्वारा झरपो की महिलाओं को समन भेजा गया तो उन सभी महिलाओं की रातों की नींद उड़ गयी है। उन सबों को समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। शुक्रवार को सभी महिलाएं हजारीबाग डीसी कार्यालय जाकर मामले से डीसी को अवगत कराया। बता दें कि झरपो की 21 महिला जालसाज के चक्कर में फंस गयीं। इन सभी का हजारीबाग के एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक आइसीआइसी बैंक में खाता अगरबती और मोमबत्ती उद्योग के नाम का झांसा देकर भराजो निवासी गुड़िया देवी पति अरुण प्रसाद ने खोलवाया। उस खाते में विदेशी पैसा लगभग 3 करोड़ 90 लाख रुपये का जमा किया गया और 3.25 लाख निकाला गया, मगर खाता धारक को कोई जानकारी भी नहीं मिली। यह माजरा एक वर्ष से चल रहा था। जब इडी का समन आया तो सभी महिलाएं झरपो मुखिया सह बीस सूत्री अध्यक्ष शिबू प्रसाद सोनी, उपप्रमुख रवि वर्णवाल और 20 सूत्री उपाध्यक्ष महेश राम से मिलीं। उसके बाद मामले की जानकारी टाटीझरिया थाना प्रभारी प्रशिक्षु उपाधीक्षक अनुभव भारद्वाज को दी गयी। उन्होंने कहा कि जब तक इसके तह तक नहीं जायेंगे, कुछ कह नहीं सकते हैं। लेकिन जांच-पड़ताल चल रही है। जहां तक इसका तार होगा उद्भेदन जल्द होगा। शुक्रवार को महिलाएं हजारीबाग पहुंच उपायुक्त नैंसी सहाय को आवेदन देकर आप बीती सुनाई। उपायुक्त नैंसी सहाय ने मामले की जांच का भरोसा दिया है।
    इडी समन मिलने वालों का नाम
    उमा देवी पति भुनेश्वर भुइयां, बाली देवी पति राजेंद्र भुइयां, सरिता देवी पति भुनेश्वर भुइयां, सुनीता देवी पति काली रविदास, चमेली देवी पति महेंद्र भुइयां, कोलेश्वरि देवी पति नारायण सिंह, वीना देवी पति ज्ञानी भुइयां, नीतू देवी पति रामू भुइयां, संजू देवी पति गोवर्धन भुइया, सोनिया देवी पति प्रकाश भुइयां, हेवंती देवी पति नंदू भुइयां, सोनी देवी पति स्व टिंकु वर्णवाल शामिल हैं।

    जिनका खाता खुला है लेकिन समन नहीं आया है
    उर्मिला देवी पति कारू भुइयां, सुमित्रा देवी पति मंटू भुइयां, मुनकी देवी पति सूरज कुमार, पूनम देवी पति झुमरा भुइयां, मालो देवी पति तेतर भुइयां, ममता देवी पति श्री भुइयां सावित्री देवी पति गजेंद्र भुइयां, गीता देवी पति अमीर भुइयां और यशोदा देवी पति मनोज भुइयां ने उपायुक्त से न्याय की गुहार लगायी है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article7 मार्च से अन्याय यात्रा पर निकलेंगे लोबिन हेंब्रम
    Next Article भ्रष्टाचार और अराजकता राज्य सरकार की उपलब्धि : सुदेश महतो
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version