Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मजदूरों के मुद्दों को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा, स्पीकर ने दी चेतावनी
    राज्य

    मजदूरों के मुद्दों को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा, स्पीकर ने दी चेतावनी

    adminBy adminFebruary 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार विधानसभा की कार्यवाही बुधवार को प्रश्न काल से शुरू हुई। प्रश्न काल की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के विधायक मजदूरों की मुद्दों को लेकर बेल में आकर हंगामा करने लगे। उसके बाद स्पीकर के तरफ से चेतावनी भी दी गयी है।

    विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान भाजपा विधायक विनय बिहारी के तरफ से यह पूरक सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि -बिहार में यदि किसी मजदूर की मौत होती है तो चार लाख और बिहार से बाहर उसकी मौत होती है तो 2 लाख दिए जाते हैं तो यह लाश की कीमत भी दो और चार हो गई है। ये मेरे समझ से बाहर है। मैं यह चाहता हूं कि बिहार के बाहर भी यदि कोई मजदूर की अकाल मृत्यु हो जाती है तो उसे चार लाख की राशि प्रदान की जाए।

    उसके बाद इस सवाल का जवाब देते हुए श्रम संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सदस्य की चिंता स्वाभाविक है लेकिन इनको जानकारी है कि पहले भी जब हमारी सरकार थी और जब मैं मंत्री था इसी विभाग का तब अनुदान राशि को बढ़ाया गया था। जो 4 लाख देने की बात कही जाती है। वह आपदा विभाग से संबंधित है ना कि श्रम संसाधन विभाग से श्रम संसाधन विभाग अपने तरफ से अभी तक दो लाख देती है। तो सभी चीज साफ हो जाती है।

    इसके बाद विनय बिहारी ने कहा कि मेरा आग्रह है कि सरकार हमारी है तो मैं चाहता हूं कि से चार लाख कर दिया जाए। उसके बाद विपक्ष के विधायक भी इस सवाल को उठाने लगे और हंगामा करने लगे। उसके बाद स्पीकर ने कहा कि पहले आप लोग बैठ जाये फिर इस पर मंत्री से जवाब लिया जाएगा।

    हंगामा को देख विजय सिन्हा भी एक्शन में आ गये। उन्होंने कहा कि अभी तक श्रम संसाधन विभाग दो देती है और आपदा विभाग चार तो कुल मिलाकर 6 लाख मिलते हैं। अब इससे अधिक जरूरत होगी तो विभाग इस पर जरूर ध्यान देगा।

    मंत्री के तरफ से स्पष्ट जवाब नहीं लगने का आरोप लगाते हुए विपक्षी विधायक बेल में उतर गए और हंगामा करने लगे। विपक्ष के विधायक रिपोर्टर टेबल के पास आकर हंगामा करने लगे। ऐसे में स्पीकर नंद किशोर यादव ने कहा कि मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगा। आप लोग इस तरह का काम मत किया कीजिए। हालांकि, इस हंगामा के साथ ही सदन की कार्यवाही संचालित रही।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में मतदाता जागरुकता के लिए वोटर फेस्ट एक और दो मार्च को
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिट याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में फैसला सुरक्षित
    admin

      Related Posts

      दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी

      July 29, 2025

      सिलिगुड़ी में फर्जी दस्तावेजों के साथ चीनी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

      July 29, 2025

      एनआईए ने श्रीनगर मुठभेड़ में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के मारे जाने की जांच शुरू की

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version