Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»तमिलनाडु की जनता भाजपा के प्रति आशान्वित: मोदी
    राज्य

    तमिलनाडु की जनता भाजपा के प्रति आशान्वित: मोदी

    adminBy adminFebruary 28, 2024Updated:February 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राज्य की जनता भाजपा को आशा की नजर से देख रही है। भाजपा ने संवेदनशीलता और सामाजिक न्याय की सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाया है। द्रमुक और कांग्रेस ने केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाया है।

    प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के लोगों को विश्वास दिलाया कि लोगों के सेवा और विकास के कामों को अटकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भले ही वो हिन्दी में बोल रहे हैं लेकिन जनसभा में उपस्थित लोग उनकी बातों को समझ रहे हैं। यह दर्शाता है कि उन्हें राज्य के लोग कितना प्यार करते हैं।

    भाजपा नेता ने अपने भाषण में कांग्रेस और द्रमुक दोनों पर परिवारवाद के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ विकास पर केंद्रित भाजपा सरकार है दूसरी ओर द्रमुक और कांग्रेस की एकमात्र प्राथमिकता उनका परिवार है। इन परिवार-केंद्रित पार्टियों के पास तमिलनाडु के विकास के लिए कोई योजना नहीं होगा।

    प्रधानमंत्री ने राज्य की द्रमुक सरकार पर केन्द्र की योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप लगाया। द्रमुक केन्द्र की पहल का पहले नाम बदलती है और फिर उसे अपनाती है। पार्टी नेता भारत की प्रगति नहीं चाहते।

    उन्होंने संसद में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर संसद में प्रस्ताव के दौरान द्रमुक नेताओं के सदन से बाहर चले जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह व्यवहार दर्शाता है कि द्रमुक नेता जनता की आस्था का तिरस्कार करती है। द्रमुक और कांग्रेस देश को बांटने पर तुले हुए हैं जबकि भाजपा हर व्यक्ति को परिवार का सदस्य मानती है।

    इस दौरान प्रधानमंत्री ने दक्षिण तमिलनाडु में विकास के अभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने ‘मोदी की गारंटी’ के तौर पर वादा किया कि भाजपा दक्षिणी तमिलनाडु के विकास को नई गति देगी। लोगों को नौकरी की तलाश में दूर नहीं जाना पड़ेगा।

    उन्होंने देश के विकास में तमिलनाडु की भूमिका को स्वीकारते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य में अधिक निवेश लाने की कोशिश कर रहे हैं। वंदे भारत ने तिरुनेलवेली और चेन्नई में व्यापार और पर्यटन को आसान बना दिया है। तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों में सौर ऊर्जा परियोजनाएं, टेक्सटाइल पार्क, बंदरगाह बुनियादी ढांचे की स्थापना के साथ-साथ अन्य विकासात्मक परियोजनाओं को पूरा करने जैसे विकास सुनिश्चित किए गए हैं।

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलट अभिनंदन वर्धमान की पाकिस्तान की कैद से वापसी, पूर्व नौसेनिकों की कतर से वापसी और श्रीलंका की कैद से राज्य के मछुआरों की वापसी का श्रेय अपनी सरकार को दिया। साथ ही उन्होंने केन्द्रीय मंत्री लोगनाथन मुरुगन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दलित के बेटे को सांसद बनाया है। भले ही पार्टी तमिलनाडु में एक भी सीट नहीं जीत सकी। हमने उन्हें हिंदी पट्टी – मध्य प्रदेश के एक निर्वाचन क्षेत्र से राज्यसभा के लिए नामांकित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 61वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की
    Next Article उप्र के कानपुर और बुलंदशहर जैसे शहरों में मिलेगा बंपर रोजगार
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version