Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लोगों की हंसती-खेलती जिंदगी पर मौत का ब्रेक लगा रहे हैं सडकों पर बेतरतीब बने स्पीड ब्रेकर
    Jharkhand Top News

    लोगों की हंसती-खेलती जिंदगी पर मौत का ब्रेक लगा रहे हैं सडकों पर बेतरतीब बने स्पीड ब्रेकर

    adminBy adminMarch 2, 2024Updated:March 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी और तोरपा के बीच 28 किमी में बनाये गये हैं 28 ठोकर

    खूंटी। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर गति अवरोधकों जिन्हें आम तौर पर ठोकर कहा जाता है का निर्माण कराया जाता है, लेकिन ये गति अवरोधक ही दुर्घटनाओं का सबब बन जाए, तो इसे क्या कहा जाए। सड़कों पर बेतरतीब ढंग से बनाये गये स्पीड ब्रेकर लोगों की हंसती खेलती जिंदगी में मौत का ब्रेक लग रहे हैं।

    खूंटी जिले में ऐसी कई सड़कें हैं, जहां भारी संख्या में बेतरतीब ढंग से ठोकरों का निर्माण करा दिया गया है, जो आये दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं। उदाहरण के लिए हम खूंटी-तोरपा रोड को ही लें। खूंटी और तोरपा के बीच की दूरी 28 किलोमीटर है और इतनी दूरी में 28 सें अधिक ठोकर बना दिये गये हैं। इसके कारण आये दिन लोग इसका शिकार होकर मौत के मुंह में समा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही तोरपा के दो शिक्षक निर्णय सिंधु बेंहरा और मुस्कु बड़ाईक इन बेतरतीब स्पीड के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

    तोरपा और खूंटी के बीच 28 किलोमीटर में 28 से अधिक अधिक ठोकर बनाये जाने का औचित्य लोगों की समझ से परे है। तोरपा से खूंटी के बीच ठोकरों की गणना करें तो कुजंला गांव के पास दो और मुंडा कुंजला गांव के पास दो ठोकर बनाये गये हैं। इसी प्रकार रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो, बनई नदी के दोनों छोर पर दो, बिचना गांव के पास दो, अंगराबारी में तीन, डोडमा में तीन, चुरगी पेट्रोल पंप के पास एक, दियांकेल गांव के पास एक, तोरपा रेफरल अस्पताल के पास एक, देवी मंडप के पास एक, नगर भवन के पास एक, स्टेट बैंक के पास एक, पोस्ट ऑफिस के पास एक, तोरपा थाना के पास एक, प्रखंड कार्यालय के पास एक, कर्रा रोड के पास दो और तोरपा पेट्रोल पंप के पास दो ठोकरों का निर्माण कराया गया है।

    मानकों का पालन नहीं किया गया: संतोष जयसवाल

    सड़कों पर बने गति अवरोधकों के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संतोष जयसवाल कहते हैं कि ठोकरों के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया। इसके कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। तोरपा क व्यवसायी रोशन जयसवाल कहते हैं कि जहां स्पीड ब्रेकर बनाये जाते हैं, वहां रंबल स्ट्रीप सहित कई तरह के संकेत दिये जाने का प्रावधान है, पर इस ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। रामाशीष महतो कहते हैं कि मानक के अनुरूप गति अवरोधकों का निर्माण हो, तो काफी हद तक दुर्धटनाओं पर रोक सकती है।

    क्या है नियम

    भारतीय सड़क कांग्रेस(आइआरसी) के अनुसार, आदर्श स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई दस सेंटीमीटर, पैरा बाॅलिक लंबाई 3.7 मीटर होनी चाहिए। चालकों को सचेत करने के लिए स्पीड ब्रेकर आने से 40 मीटर पहले चेतावनी बोर्ड लगा होना चाहिए, ताकि गति नियंत्रित हो सके। स्पीड ब्रेकर पर सफेद और काले पेंट से पट्टियां बनाई जानी चाहिए, ताकि रात को भी चालकों को ठोकर आसानी से दिख जाए। इस संबंध में राय जानने के लिए सड़क सुरक्षा पदाधिकारी के माबाइल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद से अयोध्या के लिए पांच मार्च को रवाना होगी आस्था स्पेशल ट्रेन
    Next Article अमित शाह आज करेंगे एनयूसीएफडीसी का उद्घाटन, शहरी सहकारी बैंकों को मिलेगा अम्ब्रेला संगठन
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version