Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उत्तराखंड : हिमालयी क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, बारिश और बर्फबारी जारी
    देश

    उत्तराखंड : हिमालयी क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, बारिश और बर्फबारी जारी

    adminBy adminMarch 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -05 राष्ट्रीय राजमार्ग और 02 बॉर्डर मार्ग बाधित, इनको खोलने का कार्य जारी

    -केदारनाथ सहित लगभग 100 गांवों में विद्युत बाधित, 05 जनपदों में भारी बर्फबारी की चेतावनी

    देहरादून। हिमालय की चोटियों पर शुरू हुई बर्फबारी का क्रम रविवार को भी जारी रहा। चारधाम धाम, हेमकुंड,चकराता समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों ने बर्फ की मोटी चादरें ओढ़ ली हैं। देहरादून व मसूरी सहित निचले पहाड़ी इलाकों में भी रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। बर्फबारी और बारिश से राज्य में एक बार फिर ठंडक लौट आई है।

    मौसम विभाग की ओर से 05 जनपदों में आज के लिए भारी बर्फबारी की संभावना जतायी गयी है, जबकि 04 मार्च (सोमवार) से मौसम साफ रहने के आसार हैं। प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के चलते 05 राष्ट्रीय राजमार्ग और दो बॉर्डर मार्ग बाधित हैं, जिन्हें खोलने कार्य जारी है।

    जनपद देहरादून में रात्रि से लेकर रविवार को रुक-रुक तेज बारिश की बौछारें गिर रही हैं। रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद लोग सुबह से घरों से बाहर नहीं निकले। देहरादून के डोईवाला, ऋषिकेश, विकासनगर, कालसी, त्यूनी और उप तहसील मसूरी में हल्की बारिश हो रही है। केदारनाथ धाम में ढाई फीट से अधिक बर्फ जम गई है। धाम में पिछले एक सप्ताह से बर्फबारी का दौर रविवार को भी जारी रहा। केदारनाथ धाम के साथ ही पवालीकांठा, मध्यमेश्वर, तुंगनाथ, चोपता, चंद्रशिला आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। चमोली में बद्रीनाथ धाम,उत्तरकाशी में बर्फबारी और बारिश हो रही है।

    कुमाऊं के बागेश्वर जिले और अल्मोड़ा मद हल्की बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। ग्रामीण इलाकों में काश्तकार वर्षा होने से खुश हैं। 3,000 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। लगातार हो रही बर्फबारी के बाद चमोली के औली, हर्षिल, गौरसों, चोपता, तुंगनाथ आदि स्थलों पर पर्यटकों की आमद बढ़ गई है।

    मौसम विभाग की ओर से रविवार को जारी पूर्वानुमान में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,पिथौरागढ़, बागेश्वर जनपदों में 3000 हजार व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं कहीं भारी बर्फबारी की संभावना है।

    टिहरी, पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान तेज वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए जनपदों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सोमवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

    मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। अन्य पहाड़ी जनपदों में भी वर्षा का दौर जारी रहेगी। सोमवार से प्रदेश का मौसम साफ रहने के आसार हैं।

    राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार चमोली जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ एनएच-58 पागल नाला के पास बोल्डर आने से यातायात अवरुद्ध है। एक जेसीबी से मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही की जा रही है। मण्डल-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग 107ए यातायात सुचारू है। तहसील-गैरसैंण में 33 केवी विद्युत लाईन क्षतिग्रस्त होने से 90 ग्रामों में विद्युत व्यवस्था बाधित है। बद्रीनाथ और माणा में भी विद्युत आपूर्ति बाधित है।

    वर्तमान में लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है। जनपद में पेयजल आपूर्ति सुचारु हैं। उत्तरकाशी जिले के ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-108)-झाला से गंगोत्री (किमी. 76 से 100) तक बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध हैं। बीआरओ की ओर से 01 व्हील लोडर, 02 जेसीबी और 30 मजदूरों की ओर से बर्फ हटाने का कार्य गतिमान है। जनपद में 04 ग्रामीण मोटर मार्ग बर्फबारी के कारण यातायात बाधित हैं। मोरी-नैटवाड़ के 04 ग्रामों, तहसील-भटवाड़ी के हर्षिल मुखवा और गंगोत्री में विद्युत आपूर्ति बाधित है।

    टिहरी जिले के तहसील नैनबाग के कुछ क्षेत्रों में और मोलधार में विद्युत आपूर्ति व न्यू टिहरी, मोलधार एवं बौराड़ी में पेयजल व्यवस्था बाधित है। ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-58 स्थान बछेलीखाल में भूस्खलन/ पत्थर आने के कारण बाधित है।

    रुद्रप्रयाग जिले में तहसील-ऊखीमठ के स्थान भीमबली में विद्युत लाइन क्षतिग्रसत होने के कारण केदारनाथ में विद्युत आपूर्ति बाधित है। बागेश्वर जिले में तहसील-कपकोट के अंतर्गत हरसिला के समीप विद्युत लाइन में तकनीकी समस्या आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। विद्युत बहाली का कार्य किया जा रहा है।

    पिथौरागढ़ जिले में 02 बार्डर मार्ग मार्ग अवरुद्ध हैं, इसे खोलने की कार्रवाई की जा रही है।तहसील चकराता क्षेत्रान्तर्गत लौखंण्डी, कोटी-कनासर, जाड़ी, बुल्हाड़, देववन, केराड़ एवं चकराता मेन में बर्फबारी है।

    देहरादून जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग डोईवाला डिवीजन -राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707 कि.मी. 45 से किलोमीटर 82 त्यूनी से चकराता में रात भर हुई भारी बर्फबारी के कारण बन्द हो गया है। मार्ग खोलने के लिए 02 जेसीबी की ओर से कार्रवाई गतिमान है। उक्त मार्ग खुलने का संभावित आज सायं 03 बजे लगभग बताया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने विश्व वन्यजीव दिवस पर पशु प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं
    Next Article पाकिस्तानः देश के अगले प्रधानमंत्री का चुनाव आज, शहबाज शरीफ का चुना जाना लगभग तय
    admin

      Related Posts

      साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

      April 30, 2026

      केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी

      April 30, 2026

      काशी में गूंजा ‘हर-हर महादेव’, त्रिशूल और डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

      April 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
      • साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी
      • केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी
      • नेपाल में नए कस्टम नियम से सैकड़ों कंटेनर सीमा पर अटके
      • शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version