Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»शंकर सिंह वाघेला ने कहा, ‘मैं कांग्रेस से खुद को मुक्त करता हूं’
    राजनीति

    शंकर सिंह वाघेला ने कहा, ‘मैं कांग्रेस से खुद को मुक्त करता हूं’

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आज दिन भर चली उठा-पटक के बाद कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता के ताैर पर इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा राज्य-सभा चुनाव के बाद मैं विधायक पद से भी इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने ये भी कहा कि वो भाजपा में न हीं जाएंगे।

     

    कांग्रेस से नाराज चल रहे गुजरात के बड़े नेता शंकर सिंह वाघेला ने आज दावा किया कि उन्हें 24 घंटे पहले कांग्रेस से बाहर निकाल दिया गया। वहीं कांग्रेस की तरफ से इसका खंडन किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एएनआई को बताया, ”शंकर सिंह बाघेला जी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है और ना ही उन्हें पार्टी से निकाला गया है। ये आधारहीन बातें हैं। ये उनका अपना फैसला है।”

    आज वाघेला का 77वां जन्मदिन है। इस अवसर पर गुजरात के गांधी नगर में उन्होंने कहा,

    ”कांग्रेस ने मुझे 24 घंटे पहले निकाल दिया, ये सोचकर कि पता नहीं मैं क्या कहता। विनाशकाले विपरीत बुद्धि। लेकिन लोग हमारी संजीवनी हैं।”

    जन्मदिन के मौके को वो शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भुनाना चाहते थे।

    इस साल के आखिर में गुजरात में चुनाव होने हैं और वाघेला चाहते थे कि पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दे लेकिन गुजरात कांग्रेस इस पर दो गुटों में बंटा हुआ था। शंकर सिंह वाघेला बनाम भरत सिंह सोलंकी।

    कांग्रेस से थी तनातनी

    शंकर सिंह वाघेला ने कहा था कि पार्टी नेतृत्व अगर गुजरात में इसी तरह ‘आत्मघाती मार्ग ‘ पर चलती रही तो वह उनके पीछे नहीं जाएंगे। वाघेला ने ये भी कहा था कि उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी की जरूरत के बारे में अपनी बात रखी है लेकिन राज्य के अन्य नेता उन्हें कांग्रेस से बाहर करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व में ‘दूरदर्शिता’ का अभाव होने की बात कही थी। गौरतलब है कि आलाकमान ने उनको आगामी चुनाव से पहले पूरी छूट देने से इनकार कर दिया था।

    वाघेला ने कहा था कि पार्टी से मेरी शिकायत यह है कि उन्होंने गुजरात चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई योजना नहीं बनाई है, जबकि हमें पता है उसमें (चुनाव में) एक माह की भी देरी नहीं होगी। वरिष्ठों में दूरदर्शिता का अभाव है। उन्हें नहीं पता कि कल क्या होने वाला है। वाघेला ने कहा, आप खुदकुशी के मार्ग पर बढ़ रहे हैं। आगे बहुत बड़ा गड्ढा है, आपको गिरना है तो आगे बढ़िए। मैं इस मार्ग पर आपके पीछे नहीं आऊंगा।

    कभी मोदी के राजनीतिक गुरू माने जाते थे वाघेला

    गुजरात से आने वाले शंकर सिंह वाघेला को कभी नरेंद्र मोदी का राजनीतिक गुरु भी माना जाता था। वो ऐसे नेता हैं जो भाजपा और कांग्रेस दोनों के अध्यक्ष रहे। अक्टूबर 1996 से अक्टूबर 1997 तक वाघेला गुजरात के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वाघेला ने कुल छह बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था और तीन बार सांसद बने थे। वाघेला साल 1977 में पहली बार सांसद बने थे।

    1980-91 के बीच वाघेला गुजरात बीजेपी के महासचिव और अध्यक्ष रहे। 1984 में राज्यसभा सदस्य बने। 1989 से 96 तक लोकसभा सांसद रहे। मई 1996 में गोधरा से लोकसभा चुनाव हारे। 1996 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। अक्टूबर 1996 में राष्ट्रीय जनता पार्टी का गठन हुआ। इसी साल को कांग्रेस को समर्थन से गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गए। 1997 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 1998 में राष्ट्रीय जनता पार्टी का कांग्रेस में विलय हो गया। 1999 में लोकसभा चुनाव जीता। 2004 में केंद्र सरकार में कपड़ा मंत्री भी रहे। 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव हार गए। फिलहाल गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJDU) का RJD पर बड़ा हमला, ‘जिनको जवाब देना है कान में रुई डाले हुए हैं’
    Next Article CAG रिपोर्ट: रेलवे का खाना यात्रियों के खाने योग्य नहीं है, खाने में मिले काकरोच और कीड़े
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ‘प्रगतिपथ यात्रा’, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय हुए शामिल

    June 14, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: नामांकन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, गेट पर रोके गए दिग्गज कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद

    June 10, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा का धर्म-परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष और आदिवासी गौरव के प्रति उनका समर्पण प्रेरणा का स्रोत : अमित शाह

    June 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास
    • राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम का बड़ा दावा, कहा- 100 फीसदी हमारी जीत तय
    • झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे से होगी मतगणना
    • फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी
    • झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version