Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»अमेज़न ऑरिजिनल मूवी ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर रिलीज
    मनोरंजन

    अमेज़न ऑरिजिनल मूवी ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर रिलीज

    adminBy adminMarch 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली अमेज़न ऑरिजिनल मूवी ‘ऐ वतन मेरे वतन’ का ट्रेलर रिलीज किया। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित है, जो भारत की आज़ादी की लड़ाई के एक बड़े अहम अध्याय की कहानी बयां करती है।

    धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की देशभक्ति की भावना से भरी इस थ्रिलर-ड्रामा फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। कन्नन अय्यर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी अय्यर और दरब फ़ारूक़ी ने लिखी है। इस फिल्म में सारा अली ख़ान ने मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि इमरान हाशमी के स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस के साथ सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ” नील और आनंद तिवारी ने अहम किरदार निभाए हैं। ‘ऐ वतन मेरे वतन’ 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर हिंदी और तमिल, तेलुगु, मलयालम एवं कन्नड़ में डबिंग के साथ प्रीमियर के लिए तैयार है।

    पहले फ्रेम से ही इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को आज़ादी से पहले के दौर में वापस ले जाता है, और हमें बंबई की 22 साल की एक कॉलेज-गर्ल, उषा (जिसका किरदार सारा अली ख़ान ने निभाया है) नजर आती हैं, जो भारत को आज़ादी दिलाने में मदद करने की अपनी कोशिश में गुपचुप तरीके से एक रेडियो स्टेशन चलाती है और यही रेडियो स्टेशन भारत छोड़ो आंदोलन की आग को हवा देने वाला सबसे बड़ा जरिया बन जाता है। फिल्म के ट्रेलर में उनके किरदार के माध्यम से भारत की आज़ादी की लड़ाई के दौरान देश के युवाओं की दिलेरी, उनके बलिदान और कठिनाइयों का सामना करने की उनकी काबिलियत को उजागर किया गया है।

    इस मौके पर अभिनेत्री सारा अली ख़ान ने कहा, ‘ऐ वतन मेरे वतन’ में इस तरह का दमदार किरदार निभाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे यह किरदार निभाने का मौका मिला, जिसके लिए मैंने चीजों को उनके नजरिए से देखने के साथ-साथ यह समझने की कोशिश की कि, कौन सी बात उन्हें प्रेरित करती है और उनका हौसला बढ़ाती है।

    यह फ़िल्म अनगिनत गुमनाम नायकों के बलिदान की याद दिलाती है, साथ ही यह इंसान के जज्बातों और उनके साहस की मिसाल पेश करती है। मैं डायरेक्टर कन्नन अय्यर, धर्माटिक एंटरटेनमेंट की टीम और प्राइम वीडियो की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे इस सिनेमाई सफर का हिस्सा बनने का मौका दिया। ‘ऐ वतन मेरे वतन’ हमारे देश, खासकर युवाओं के दिल में बसे जज्बातों की कहानी है और अब तो मुझे 21 मार्च का बेसब्री से इंतजार है जब यह कहानी दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी।

    boolywood hindi movies
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस बार हाइब्रिड होगा नौसेना कमांडरों का सम्मेलन, राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन
    Next Article मूडीज ने भारत के लिए विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.8 फीसदी किया
    admin

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version