Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»गिरिडीह में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, 50 हजार लीटर दूध उत्पादन के प्लांट की रखी आधारशिला
    Jharkhand Top News

    गिरिडीह में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, 50 हजार लीटर दूध उत्पादन के प्लांट की रखी आधारशिला

    adminBy adminMarch 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के सीएम चंपाई सोरेन सोमवार को गिरिडीह पहुंचे। हवाई अड्डा में सीएम का स्वागत डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा के साथ डीडीसी दीपक दुबे समेत अन्य अधिकारियों और जेएमएम के नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने बुके देकर किया। इस दौरान सीएम के साथ सीएम के प्रधान सचिव अरवा राजकमल भी गिरिडीह पहुंचे। हवाई अड्डा में ही बगोदर विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक सरफराज अहमद, निजामदुद्दीन अंसारी समेत कई नेताओं ने भी सीएम का स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने डुमरी रोड स्थित योगीटांड़ में कृषि विभाग द्वारा प्रस्तावित 66.69 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले डेयरी प्लांट की आधारशिला रखी. मौके पर सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि 66.69 करोड़ की लागत से कृषि विभाग का डेयरी प्लांट गिरिडीह के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस प्लांट से 50 हजार लीटर दूध तैयार होगा. सीएम ने कहा कि ग्रामीणों इलाकों की संस्कृति में दूध उत्पादन की भूमिका काफी मायने रखती है। ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में डेयरी प्लांट की भूमिका खास रहती है।

    इस मौके पर सीएम चंपाई सोरेन ने भाजपा की सरकारों पर जम कर निशाना साधा और कहा कि ग्रामीणों को किस चीज की जरूरत है इसका ध्यान कभी भाजपा की सरकार ने नहीं रखा। जब हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस और आरजेडी के सहयोग से सरकार बनी, तो हेमंत सरकार ने ग्रामीण इलाकों में तेजी से विकास के कार्यों की शुरुआत की, सीएम ने कहा कि धनबाद के सिंदरी में यूरिया उत्पादन पर भी ध्यान रखा गया।

    किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करना शुरू किया गया। हेमंत सरकार ने सुखाड़ का ध्यान रखते हुए किसानों को राहत दिलाने का प्रयास किया। गिरिडीह का डेयरी प्लांट गरीबों के जीवन को आत्म निर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया है. सीएम ने कहा कि राज्य की आर्थिक और सामाजिक व्यस्था की चिंता कभी भाजपा ने नहीं समझी। सीएम ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि पीएम आते हैं तो ट्रेन सुविधा बढ़ाने का वादा करते हैं, लेकिन जरूरत क्या है, इससे मतलब नहीं. तीन महीने के बाद अबुआ आवास योजना में बढ़ोतरी की जायेगी।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनीष जायसवाल ने हजारीबाग की जनता पर जताया भरोसा, कहा- एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार की होगी जीत
    Next Article अपनी आर्थिक ग्रोथ से दुनिया के देशों को चौंका रहा भारत
    admin

      Related Posts

      अवैध खनन सिंडिकेट के दबाव में नो इंट्री लागू नहीं कर रही सरकार: बाबूलाल मरांडी

      October 28, 2025

      चाईबासा में हिंसक घटना के विरोध में कल कोलहान बंद, चंपाई सोरेन ने की घोषणा

      October 28, 2025

      दो राज्यों की वोटर लिस्ट में नाम होने के मामले में प्रशांत किशोर काे निर्वाची पदाधिकारी ने भेजा नाेटिस

      October 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      • ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा, इज़राइल उसकी रक्षा का ‘मॉडल’ है
      • ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन गिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version