Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»देवघर एम्स में सुविधा मामले में ऊर्जा सचिव हाइकोर्ट में हुये हाजिर, मौखिक बताया देवघर एम्स में फेज वाइज की जा रही है बिजली की आपूर्ति
    Jharkhand Top News

    देवघर एम्स में सुविधा मामले में ऊर्जा सचिव हाइकोर्ट में हुये हाजिर, मौखिक बताया देवघर एम्स में फेज वाइज की जा रही है बिजली की आपूर्ति

    adminBy adminMarch 4, 2024Updated:March 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। देवघर एम्स में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को हुई। कोर्ट की प्रथम पाली में मामले की सुनवाई के दौरान ऊर्जा सचिव एवं जल संसाधन विभाग के सचिव को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। कोर्ट की द्वितीय पाली में ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार कोर्ट के समक्ष सशरीर हाजिर हुए एवं कोर्ट के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि देवघर एम्स में फेज वाइज बिजली की आपूर्ति की जा रही है। देवघर एम्स की आवश्यकता के अनुसार वहां बिजली की आपूर्ति भी हो रही है। प्रार्थी के आग्रह के अनुरूप देवघर एम्स में पर्याप्त बिजली की सप्लाई की जायेगी। इस पर हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने ऊर्जा सचिव को कोर्ट के रिकॉर्ड पर इन बातों को लाने का निर्देश दिया। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च निर्धारित की है।

    देवघर एम्स के लिए पानी, पावर सबस्टेशन, सड़क, फायर फाइटिंग, शेष बची जमीन उपलब्ध करने की हुयी है मांग

    सांसद निशिकांत द्वारा देवघर एम्स में सुविधा को लेकर कई बिंदु उठाये गये हैं। इनमें देवघर एम्स के लिए पावर सबस्टेशन बनाने, देवीपुर मल्टी विलेज स्कीम के तहत देवघर एम्स को पानी देने के बजाय  पुनासी डैम से जोड़कर देवघर एम्स के लिए पानी की व्यवस्था करने, देवघर एम्स में फायर फाइटिंग के लिए समुचित व्यवस्था करने ताकि चार-पांच तल्ला में आग बुझायी जा सके, देवघर एम्स के लिए शेष बची 20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने, देवघर एम्स के में कार्यरत कर्मियों के बच्चों के लिए वहां सेंट्रल स्कूल खुलवाने आदि की मांग की गई है।

     क्या है याचिका में

    प्रार्थी सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर एम्स में इलेक्ट्रिक सबस्टेशन बनने, अप्रोचिंग रोड बनने, फ्लाईओवर बनने, आवश्यकतानुसार पानी की व्यवस्था होने, फायर सेफ्टी की पर्याप्त व्यवस्था आदि सुविधा मुहैया कराने का आग्रह राज्य  सरकार से किया है। याचिका में सांसद की ओर से कहा गया है कि देवघर एम्स में कई बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपथ निर्माण विभाग में जेइ के प्रमाण पत्रों की जांच शुरू
    Next Article मिड डे मील कर्मियों ने सांसद जयंत सिन्हा का आवास घेरा, निजी कंपनी द्वारा भोजन सप्लाई पर रोक लगाने की मांग किया
    admin

      Related Posts

      एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज

      November 17, 2025

      एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण

      November 17, 2025

      जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद

      November 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version