Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»ममता राज में महिलाओं के साथ हुआ घोर पाप: मोदी
    राज्य

    ममता राज में महिलाओं के साथ हुआ घोर पाप: मोदी

    adminBy adminMarch 6, 2024Updated:March 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बारासात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में नारी शक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है। इसकी वजह से पूरे देश का सिर शर्म से झुक गया है।

    भाजपा की ओर से बारासात में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है जबकि उसे उच्च न्यायालय से लेकर उच्चतम न्यायालय तक में झटका लगा है। उन्होंने कहा कि इस व्यवहार से बंगाल की महिलाएं, देश की महिलाएं आक्रोश में हैं। नारी शक्ति के आक्रोश का यह ज्वार संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि यह पूरे बंगाल तक जाएगा।

    मोदी ने कहा कि यहां की महिलाओं ने देश को दिशा दी है और मां शारदा, भगिनी निवेदिता, मातंगिनी हाजरा और कल्पना दत्ता जैसी अनगिनत शक्ति स्वरूपा यहां अवतरित हुई हैं लेकिन, इसी धरती पर तृणमूल के राज में नारी शक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है। संदेशखाली में जो हुआ उससे किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा, लेकिन यहां की सरकार को आपके दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता।

    मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य की गरीब, दलित, वंचित और आदिवासी परिवार की बहन-बेटियों के साथ टीएमसी के नेता जगह-जगह अत्याचार कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार को अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा है, बंगाल की बहन-बेटियों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों को वोट के जरिए चोट देनी होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति निलयम में आगंतुक सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया
    Next Article संदेशखाली पर भाजपा हमलावर, कहा- टीएमसी सरकार बेटी बचाओ नहीं, शाहजहां को बचाने के लिए कर रही है काम
    admin

      Related Posts

      मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग

      August 7, 2025

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी ने चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नतीजों में हेरफेर का लगाया आरोप
      • मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग
      • नेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की है गवाह : हेमंत सोरेन
      • रांची सहित कोलकाता और मुंबई के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जीएसटी घोटाला मामला
      • युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version