Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पलामू में सर्वजन पेंशन योजना के 4451 लाभुकों को मिली पहली किस्त
    झारखंड

    पलामू में सर्वजन पेंशन योजना के 4451 लाभुकों को मिली पहली किस्त

    adminBy adminMarch 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पोषण पखवाड़ा एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह व सर्वजन पेंशन योजना के नये लाभुकों का प्रथम भुगतान कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को टाउन हॉल में किया गया। सर्वजन पेंशन योजना के तहत 50-60 वर्ष के नये 4451 लाभुकों के बीच कुल 8902000 रुपये की प्रथम किस्त उनके खाते में ट्रांसफर की गयी।

    उपायुक्त ने टाउन हॉल में कुछ लाभुकों के बीच सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र का वितरण किया। राष्ट्रीय परिवार हितलाभ योजना अंतर्गत 86 लाभुकों के बीच 20 हजार रुपये की दर से कुल 1720000 रुपये का भुगतान किया गया। टाउन हॉल में 10 नवचयनित सेविका एवं सहायिका के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। वहीं राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत दो लाभुकों का चयन किया गया।

    मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत पांच लाभार्थियों को लाभ दिया गया। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 15 बच्चियों को लाभ दिया गया। कुल 28 सेविका व 28 सहायिका को सम्मानित किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करायी गयी। बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। उपायुक्त ने खीर खिलाकर बच्चों का अन्नप्राशन कराया।

    सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महिलाओं की अहम भूमिका: डीसी

    मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि ग्राउंड जीरो पर कुल सेविका 28 सहायिका तैनात रहती हैं। वो अपने परिवार का ध्यान रखते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने में अपना योगदान देती हैं। यह प्रशंसनीय है। साथ ही कहा कि आगामी निर्वाचन कार्याें में भी आपकी सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने मोबाइल में वीएचए एप इंस्टॉल करने पर बल दिया।

    समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने कहा कि इस मॉडर्न युग में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं, जिसका उदाहरण आप मंच पर भी देख सकते हैं। जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु व जेएसएलपीएस की डीपीएम शांति मार्डी बैठीं हैं।

    इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक विक्रम आनंद, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू, सहायक समाहर्ता रवि कुमार समेत बड़ी संख्या में सेविका व सहायिका उपस्थित थे।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपांच हजार से अधिक लाभुकों को राशि उनके खाते में भेजी गई : डीसी
    Next Article विद्यार्थियों के रचनात्मक सोच में सहायक होंगे स्टेम लैब: उपायुक्त
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version