Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कर्पूरी ठाकुर, वीपी सिंह, लोहिया और आंबेडकर ने भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया : प्रधानमंत्री
    देश

    कर्पूरी ठाकुर, वीपी सिंह, लोहिया और आंबेडकर ने भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया : प्रधानमंत्री

    adminBy adminMarch 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – डबल इंजन सरकार में बिहार पुराने गौरव को हासिल करने की राह पर अग्रसर

    – प्रधानमंत्री ने बिहार को 12,800 करोड़ रुपये की सौगात दी

    बेतिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के बेतिया में विपक्षी इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों से भरे इंडी गठबंधन का सबसे बड़ा मुद्दा मोदी का परिवार नहीं होना है। उन्होंने कहा कि आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर होते तो परिवारवाद के कट्टर समर्थक उनसे भी यही सवाल पूछते, जो मुझसे पूछ रहे हैं। वीपी सिंह, राममनोहर लोहिया, बीआर आंबेडकर से भी यही पूछते। इन्होंने भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया।

    प्रधानमंत्री बिहार के बेतिया में 12,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने के बाद ‘विकसित भारत – विकसित बिहार’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विपक्षी इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ नया भारत बन रहा है, वहीं दूसरी तरफ राजद, कांग्रेस और इनका इंडी गठबंधन अभी भी 20वीं सदी की दुनिया में जी रहा है। एनडीए की सरकार कह रही है कि हम हर घर को सूर्यघर बनाना चाहते हैं। इंडी गठबंधन अभी भी लालटेन की लौ के ही भरोसे है। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में लालटेन का राज रहा, तब तक सिर्फ एक ही परिवार की गरीबी मिटी, एक ही परिवार समृद्ध हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा, “आज जब मोदी ये सच्चाई बताता है, तो ये मोदी को गाली देते हैं। भ्रष्टाचारियों से भरे इंडी गठबंधन का सबसे बड़ा मुद्दा है कि मोदी का परिवार नहीं है।” मोदी ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि उनके परिवारों को लूटने का लाइसेंस मिलना चाहिए। आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर होते तो उनसे भी यही सवाल पूछते जो मुझसे पूछ रहे हैं। परिवारवाद के कट्टर समर्थक आज वीपी सिंह, राममनोहर लोहिया, बीआर आंबेडकर से भी यही पूछते। इन्होंने भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया।

    उन्होंने कहा कि बेतिया में मां सीता और लवकुश की अनुभूति है। इंडी गठबंधन के लोग जिस तरह राम और राम मंदिर के खिलाफ बातें बोल रहे हैं वो बिहार के लोग देख रहे हैं। यही परिवारवादी हैं, जिन्होंने दशकों तक रामलला को टेंट में रखा और राम मंदिर न बने, इसकी जी तोड़ कोशिश की। आज भारत अपनी विरासत और अपनी संस्कृति का सम्मान कर रहा है तो इन लोगों को इसमें भी परेशानी हो रही है।

    प्रधानमंत्री ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग बिहार में जंगल राज लाए, उन्होंने अपने परिवार की चिंता की। उन्होंने कहा, “आजादी के बाद के दशकों में बिहार की एक बहुत बड़ी चुनौती रही है, यहां से युवाओं का पलायन। जब बिहार में जंगलराज आया तो ये पलायन और ज्यादा बढ़ गया। जंगलराज लाने वाले लोगों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की। बिहार के लाखों बच्चों का भविष्य दांव पर लगा दिया।” उन्होंने कहा कि बिहार के नौजवान दूसरे राज्यों के दूसरे शहरों में रोजी रोटी के लिए जाते रहे और यहां एक ही परिवार फलता फूलता रहा। किस तरह एक-एक नौकरी के बदले जमीनों पर कब्जा किया गया? मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार यहां के युवाओं का सबसे बड़ा गुनाहगार है। जंगलराज के जिम्मेदार परिवार ने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छीन लिया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए ने बिहार को जंगल राज और नौकरी के बदले लोगों की जमीन छीनने के दोषियों से बचाया है। उन्होंने कहा, “एनडीए की डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि बिहार के युवा को यहीं बिहार में रोजगार मिले। आज जिन हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, उसके मूल में भी यही भावना है।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार अपने पुराने गौरव को हासिल करने की राह पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना भी उतना ही जरूरी है। बिहार में विकास का डबल इंजन लगने के बाद विकसित बिहार से जुड़े हुए कार्यों में और भी तेजी आ गई है। आज भी करीब 13 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का उपहार बिहार को मिला है।

    Bihar bihar news Patna patna news PM Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाइबर फ्रॉड का नया खेल,आफलाइन पैसे लेकर आनलाइन भुगतान, 75 दिन बाद बैंक खाते पर होल्ड
    Next Article हजारीबाग में सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को पहली किस्त हस्तांतरित
    admin

      Related Posts

      छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा

      April 19, 2026

      महिला आरक्षण बिल को लेकर मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान

      April 19, 2026

      नारी सब भूल जाती है, अपमान नहीं भूलती, विपक्ष को पाप की सजा मिलेगी: पीएम मोदी

      April 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा
      • दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ
      • महिला आरक्षण बिल को लेकर मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान
      • कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित
      • नारी सब भूल जाती है, अपमान नहीं भूलती, विपक्ष को पाप की सजा मिलेगी: पीएम मोदी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version