Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव में निर्णायक की भूमिका में होंगे झारखंड के युवा वोटर
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव में निर्णायक की भूमिका में होंगे झारखंड के युवा वोटर

    adminBy adminMarch 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव में राज्य के युवा मतदाता निर्णायक भूमिका निभायेंगे। यही वजह है कि चुनाव आयोग इन युवाओं पर ज्यादा भरोसा दिखा रहा है और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रहा है। इस बार राज्य में 21.67 लाख युवा पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    चुनाव आयोग की ओर से पांच जनवरी, 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के आंकड़ों के मुताबिक 21.67 लाख युवा मतदाताओं में 10 लाख 64 हजार 282 युवक और 11 लाख 2 हजार 903 युवतियां हैं जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 85 है, जो पहली बार वोट डालेंगे। यह संख्या तो पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं की है, जो लोकसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आएंगे लेकिन यदि 18 से 45 साल के मतदाताओं की संख्या का अनुमान लगाएं तो राज्य में इनकी संख्या 60 लाख के करीब होने की संभावना है।

    चुनाव आयोग के मुताबिक आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ने की संभावना है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद आवेदन करने वाले युवाओं का नाम भी मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। ऐसे में चुनाव आयोग इन मतदाताओं को इस बार आम चुनाव के दौरान मतदान करने के लिए प्रेरित करने में जुटा हुआ है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग का मुख्य फोकस युवा मतदाताओं पर है। शायद यही वजह है कि उनके बीच लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल-कॉलेजों जैसे शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिसका परिणाम आगामी चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत में देखने को मिलेगा।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की सबसे हाॅट सीट बनी खूंटी, अर्जुन मुंडा की प्रतिष्ठा दांव पर
    Next Article अगलगी में आधा दर्जन घर जले, लाखों रुपया का हुआ नुकसान
    admin

      Related Posts

      रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान

      August 1, 2025

      मानसून सत्र : कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष

      August 1, 2025

      विकसित राष्ट्र के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राष्ट्रपति

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तेजी से बदलते सुरक्षा परिदृश्य में युद्ध के दौरान लापरवाही या चूक की गुंजाइश नहीं : राजनाथ
      • बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर मतदाता गहन पुनरीक्षण के बाद नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
      • अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
      • अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
      • काशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version