Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»इतिहास के पन्नों में 09 मार्चः ‘वो’ स्वेतलाना, जिसकी वजह से भारत और सोवियत संघ के रिश्तों में आई खटास
    विदेश

    इतिहास के पन्नों में 09 मार्चः ‘वो’ स्वेतलाना, जिसकी वजह से भारत और सोवियत संघ के रिश्तों में आई खटास

    adminBy adminMarch 8, 2024Updated:March 8, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 09 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। साल 1967 की यह ऐसी तारीख है, जो तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) और भारत के संबंधों में कुछ समय के लिए खटास लिए बड़ी वजह बनी। सनद रहे कि भारत और सोवियत संघ के संबंध बहुत गहरे रहे हैं। यह खटास सोवियत संघ के पूर्व नेता जोसेफ स्टालिन की बेटी स्वेतलाना अलिलुयेवा के कारण आई। 09 मार्च को स्वेतलाना भारत आईं और यहां से अमेरिका भाग गईं। दोबारा सोवियत संघ नहीं लौटीं। इसे सोवियत संघ ने बहुत गंभीरता से लिया।

    स्वेतलाना भारत के ब्रजेश सिंह की अनौपचारिक पत्नी थीं। ब्रजेश सिंह के भतीजे दिनेश सिंह तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। ब्रजेश सिंह की मौत के बाद स्वेतलाना भारत आईं और उनका हिंदू रीति-रिवाज से अस्थि विसर्जन किया। स्वेतलाना प्रतापगढ़ में ब्रजेश सिंह के गांव भी गईं। स्वेतलाना ने भारत से वापस सोवियत संघ जाने की जगह अमेरिका में शरण लेने का फैसला किया। स्वेतलाना जब भारत आईं तब देश में आम चुनाव का दौर चल रहा था। इसी कारण न तो पॉलिटीशियन और न ही मीडिया को स्वेतलाना के भारत में होने से कोई खास दिलचस्पी थी। लेकिन अचानक से एक खबर आती है कि स्वेतलाना ने भारत से होते हुए अमेरिका में शरण ली है।

    सोवियत संघ यह कहते हुए भारत से नाराज हुआ कि एक खास मेहमान का सही से ख्याल नहीं रखा गया। सोवियत दूतावास ने अमेरिकी राजदूत और सीआईए को भी खरी-खोटी सुनाई और अपहरण का आरोप लगाया। सोवियत संघ की नाराजगी के कारण भारत ने अपना दूत स्वेतलाना के पास भेजा और एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराया, जिसमें लिखा था कि भारत ने उनकी अमेरिका जाने में कोई मदद नहीं की है। सोवियत संघ छोड़ने के फैसले को लेकर उन्होंने कहा कि वह बेकार जिंदगी नहीं जीना चाहती थीं। स्वेतलाना का अंत समय बेहद गरीबी में बीता और 22 नवंबर 2011 को उनका अमेरिका में निधन हो गया।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1454: इटली के शहर फ्लोरेंस में समुद्री यात्री अमेरिगो वेसपुची का जन्म हुआ। उनकी वजह से ही अमेरिका का नाम पड़ा।

    1945: अमेरिकी एयरफोर्स ने टोक्यो में बम गिराए। बमबारी से लगी आग ने करीब एक चौथाई शहर को जलाकर राख कर दिया और 80 हजार लोगों की जान ली।

    1948 : एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।

    1959 : दुनियाभर में बच्चियों की पसंदीदा बार्बी डॉल को न्यूयार्क में अमेरिकन टॉय फेयर में पहली बार पेश किया गया

    1967: सोवियत तानाशाह जोसेफ स्टालिन की पुत्री स्वेतलाना ने देश छोड़ा और नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास पहुंचकर राजनीतिक शरण मांगी।

    1973 : उत्तरी आयरलैंड की जनता ने देश में हुए एक जनमत संग्रह में ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट किया। लगभग 57 प्रतिशत मतदाताओं ने ब्रिटेन के साथ रहने का समर्थन किया।

    1986 : सेटेलाइट आधारित पहला टेलीफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू।

    1999 : ब्रिटेन में भारतीय मूल के दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिंघम विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की।

    2003ः पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के खिलाफ इंटरपोल ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

    2004ः पाकिस्तान ने 2000 किलोमीटर मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

    2005ः थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए।

    2007ः ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर कानूनी कामयाबी मिली।

    2008ः मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित।

    2020: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 पहुंची। दुनियाभर में हाहाकार। विश्वभर में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 110,000 से ज्यादा।

    जन्म

    1930ः प्रख्यात विधिवेत्ता और भारत के पूर्व महान्यायवादी सोली जहांगीर सोराबजी।

    1931ः भारतीय राजनेता कर्ण सिंह।

    1938ः प्रसिद्ध बाल साहित्यकार हरिकृष्ण देवसरे।

    1951ः मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन।

    1956ः कांग्रेस नेता और लेखक शशि थरूर।

    1985ः भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पार्थिव पटेल।

    1996ः भारतीय बाल कलाकार दरशील सफारी।

    निधन

    1969ः प्रख्यात पारसी व्यापारी हारमसजी पेरोशा मोदी।

    1971ः प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ।

    2012ः हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता जॉय मुखर्जी।

    2023ः मशहूर अभिनेता और निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़
    Next Article देश में महाशिवरात्रि की धूम, गंगा समेत सभी नदी तटों और शिवालयों में जनसैलाब
    admin

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू

      December 22, 2025

      पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version