एचइसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति को समर्थन
रांची। एचइसी मुख्यालय के समक्ष पिछले 51 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे एचइसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति को आजसू पार्टी के मजदूर संगठन अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने समर्थन दिया है। आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव एस अली ने शुक्रवार को कहा कि श्रमिक की लड़ाई केवल बकाया वेतन और ठेका श्रमिकों का कांट्रेक्ट रिन्यूअल करने की नहीं, बल्कि एचइसी बचाने की भी है। देश को सुपर पावर बनाने में एचइसी का बड़ा योगदान है।