रांची। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने 10 मार्च रविवार को धुर्वा गोल चक्कर स्थित मैदान में झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों की एक आम सभा बुलाई गई है। विदित है कि झारखंड सरकार के द्वारा पुलिस कर्मियों के अनुमूल्य मूल वेतन एवं अन्य भत्ते के बराबर माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा पारित न्यायाधीश के आलोक में झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों को अब तक समान कार्य का समान वेतन का लाभ नहीं मिल दिया नहीं दिया गया है। बताया गया कि गृह सचिव, भारत सरकार, नई दिल्ली के द्वारा झारखंड सरकार को पत्र प्रेषित करते हुए यह कहा गया है कि वर्ष 2015 में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा झारखंड होमगार्ड जवानों को सम्मान कार्य का समान वेतन का लाभ देने को लेकर जो न्यायाधीश पारित किया गया है। उसमें उसके खिलाफ रिमूव याचिका दाखिल किया जाए।
इस पत्र के आलोक में झारखंड सरकार के द्वारा महा अधिवक्ता झारखंड में मंतव्य का मांग किया है इसके आलोक में झारखंड सरकार को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के रिमूव याचिका दाखिल करनी चाहिए एवं झारखंड उच्च न्यायालय में जो अवमानना याचिका दायर किया गया है। उसमें आइए फाइल किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है की होमगार्ड डिजी अनिल पलटा, विधि व्यवस्था वित्त विभाग के द्वारा झारखंड होमगार्ड जवानों को समान कार्य का समान वेतन का लाभ देने को लेकर सहमति प्रदान किया है। इसके बावजूद अब तक झारखंड सरकार के द्वारा होमगार्ड जवानों के हित में कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है, इसके बाद झारखंड राज्य के होमगार्ड काफी मायूस हो गए हैं।
इन सभी समस्या को लेकर होमगार्ड जवानों की एक आम सभा बुलाई गई है हजारीबाग दामोदर घाटी निगम के परिसर में जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद के नेतृत्व में बैठक किया गया। जिसमें यह निर्णय लिया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर प्रसाद, जिला सचिव रामस्वरूप यादव, जिला संरक्षक अशोक कुमार मेहता, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्जीत कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मजीद, जिला सह सचिव साकेत कुमार, जिला सहसचिव जगन्नाथ महतो, जिला कार्यालय सचिव आशुतोष राय, संगठन सचिव प्रदीप कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिला सहा कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, प्रवक्ता शैलेश कुमार रंजन, सुदामा सोनी, नरेश कुमार यादव, रामदेव प्रसाद यादव, देवकांत प्रसाद, देव यादव, रामेश्वर कुमार यादव आदि होमगार्ड जवान उपस्थित थे।