Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भविष्य के युद्धक्षेत्र में तीनों सेनाओं के तालमेल पर रक्षामंत्री ने जोर दिया
    देश

    भविष्य के युद्धक्षेत्र में तीनों सेनाओं के तालमेल पर रक्षामंत्री ने जोर दिया

    adminBy adminMarch 9, 2024Updated:March 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए भारतीय नौसेना से नेतृत्व का आह्वान

    – नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में महत्वपूर्ण समुद्री सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में भविष्य के युद्धक्षेत्र के लिए तीनों सेनाओं की संयुक्तता और एकीकरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए भारतीय नौसेना से नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    नौसेना कमांडरों के द्विवार्षिक सम्मेलन का पहला संस्करण 05 से 08 मार्च तक आयोजित किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण समुद्री सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सैन्य-सामरिक स्तर सम्मेलन का उद्घाटन सत्र विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर हुआ लेकिन इसके बाद 07 और 08 मार्च को यह कमांडर कांफ्रेंस हाइब्रिड प्रारूप से नई दिल्ली में हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा स्टाफ के प्रमुख, रक्षा सचिव और अन्य के साथ उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और नौसेना कमांडर उपस्थित थे।

    रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया और आसपास के समुद्रों में हाल की घटनाओं पर भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना करते हुए कमांडरों से संघर्ष के सभी क्षेत्रों में संचालन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में भारतीय नौसेना से अपेक्षित नेतृत्वकारी भूमिका को रेखांकित किया। इसके अलावा रक्षा मंत्री ने भविष्य के युद्धक्षेत्र को अनुकूल रूप देने और प्रभावित करने के लिए त्रि-सेवाओं की संयुक्तता और एकीकरण के महत्व पर जोर दिया।

    नई दिल्ली की कार्यवाही में 07-08 मार्च को प्रमुख परिचालन, सामग्री, बुनियादी ढांचे, रसद और कार्मिक संबंधी पहल की समीक्षा की गई। इसके अलावा वरिष्ठ नौसैनिक नेतृत्व ने समुद्री क्षेत्र में समकालीन और भविष्य की चुनौतियों को कम करने के लिए द्वीप क्षेत्रों में क्षमता वृद्धि सहित मौजूदा और भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा की। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीवी चौधरी ने भी नौसेना कमांडरों के साथ परिचालन वातावरण के अपने आकलन को साझा किया। दोनों सेवा प्रमुखों ने मौजूदा और उभरती सुरक्षा चुनौतियों के बीच तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और सहयोग को बढ़ाने के लिए कई क्षेत्रों और डोमेन में राष्ट्रीय हितों के मद्देनजर रूपरेखा तैयार की।

    सम्मेलन के इतर नौसेना कमांडरों ने 08 मार्च को ”सागर मंथन” कार्यक्रम के दौरान विभिन्न ”थिंक टैंक” के साथ भी बातचीत की। इस फोरम ने आत्मनिर्भरता पहल को आगे बढ़ाने और रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के तरीकों, साधनों और नए तरीकों पर विचार-विमर्श करने के लिए एमएसएमई, इनोवेटर्स और शिक्षाविदों के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में पिछड़ा वर्ग का महासम्मेलन कल: ब्रम्हदेव प्रसाद
    Next Article प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों को दी 55,600 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
    admin

      Related Posts

      महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, आगजनी में शामिल 15 गिरफ्तार

      August 2, 2025

      पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं

      August 2, 2025

      कुलगाम के अखल के जंगलों में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, आगजनी में शामिल 15 गिरफ्तार
      • पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं
      • कुलगाम के अखल के जंगलों में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी
      • प्रधानमंत्री आज वाराणसी दौरे पर देंगे 2183 करोड़ की सौगात, किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे
      • भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version