Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»कोयला पीएसयू ने सालाना लक्ष्य का 107 फीसदी हासिल कर 2023-24 के पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पीछे छोड़ा
    बिजनेस

    कोयला पीएसयू ने सालाना लक्ष्य का 107 फीसदी हासिल कर 2023-24 के पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पीछे छोड़ा

    adminBy adminMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मंत्रालय जेम के माध्यम से खरीद में 415 फीसदी हासिल कर पहले स्थान पर

    नई दिल्ली। कोयला क्षेत्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) सालाना लक्ष्य का 106.74 फीसदी हासिल कर चालू वित्त वर्ष 2023-24 के पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पीछे छोड़ दिया है। कोयला मंत्रालय ने सरकार ई-मार्केट प्लेस (जेम) के माध्यम से खरीद में चालू वित्त वर्ष के लिए तय लक्ष्य का 415 फीसदी हासिल करके पहले स्थान पर रहा है।

    कोयला मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि मंत्रालय ने खरीद के मामले में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए तय लक्ष्य का 106.74 फीसदी हासिल किया है। कोयला क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों ने वित्त वर्ष 2021-22 में अपने लक्ष्य के मुकाबले 104.86 फीसदी हासिल किया। वित्त वर्ष 2022-23 में भी उनका प्रदर्शन बेहतर रहा, जब कोयला पीएसयू ने तय लक्ष्य का 109.24 फीसदी हासिल किया। कोयला पीएसयू की पूंजीगत व्यय में पिछले 3 साल के दौरान साल दर साल वृद्धि होती रही है। इसके साथ ही मंत्रालय ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) खरीद में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

    कोयला मंत्रालय का वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पूंजीगत व्यय लक्ष्य 21,030 करोड़ रुपये है। मंत्रालय के मुताबिक कोयला पीएसयू ने फरवरी 2024 तक ही 22,448.24 करोड़ रुपये का रिकार्ड पूंजीगत व्यय, यानी सालाना लक्ष्य का 106.74 फीसदी हासिल करके चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लक्ष्य को पहले ही पार कर लिया है। किसी वित्त वर्ष के अंतिम दो महीने में पूंजीगत व्यय का प्रमुख हिस्सा खर्च होता है। इसलिए ये माना जा रहा है कि सीआईएल और एनएलसीआईएल चालू वित्त वर्ष के दौरान अपनी उपलब्धि में और वृद्धि करेंगे और भारत की आर्थिक वृद्धि को और गति देंगे।

    कोयला मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कोयला कंपनियां भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव लाने में सहायता और योगदान के लिए पूंजीगत व्यय करने में सबसे आगे रहीं हैं। पिछले कुछ वर्षों के दौरान केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के कोयला उपक्रम (सीपीएसई) पूंजीगत व्यय के तय लक्ष्य से अधिक का लक्ष्य प्राप्त करते रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि पूंजीगत व्यय यानी कैपेक्स किसी भी अर्थव्यवस्था की गतिशीलता के महत्वपूर्ण घटकों में से एक है, जिसका समूची अर्थव्यवस्था पर कई गुना और निचले स्तर तक प्रभाव होता है। इससे खपत, मांग और औद्योगिक वृद्धि बढ़ाने, रोजगार सृजन और दीर्घकालिक अवसंरचना को बढ़ावा मिलता है, जिसका देश को लंबे समय तक सतत् लाभ मिलता रहता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने में लगे 42 आरोग्य दूत सम्मानित
    Next Article गेल ने सीएनजी की कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलो की कटौती की
    admin

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में मोनार्क सर्वेयर्स की जोरदार एंट्री, लिस्टिंग के बाद बना बिकवाली का दबाव

      July 29, 2025

      सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, सोना-चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      July 29, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, गिरावट के बाद हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version