Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»इतिहास के पन्नों में 11 मार्चः कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. शांता ने समृद्ध विरासत छोड़ी
    देश

    इतिहास के पन्नों में 11 मार्चः कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. शांता ने समृद्ध विरासत छोड़ी

    adminBy adminMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए विशिष्ट पहचान रखने वालीं डॉ. विश्वनाथन शांता का जन्म 11 मार्च 1927 को तत्कालीन मद्रास के मायलापुर में हुआ था। उन्हें भारत की ऐसी महिलाओं की फेहरिस्त में रखा जाता है जिन्होंने चिकित्सा के जरिये सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने एक ऐसा कैंसर इंस्टीट्यूट बनवाया, जहां जो लोग इलाज का पैसा नहीं दे सकते हैं उन्हें मुफ्त में इलाज मुहैया करवाया जाता है। वह चेन्नई में अड्यार कैंसर संस्थान की चेयरपर्सन थीं। डॉ. शांता को 2005 में रेमन मैग्सेसे और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 19 जनवरी 2021 में 93 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1999 – इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी बनी जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।

    2001 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का एशिया के चार देशों की यात्रा पाकिस्तान से प्रारम्भ, अन्नान कश्मीर पर भारत के रुख़ से सहमत, बौद्ध प्रतिमाओं के ध्वंस के संबंध में तालिबान ने अन्नान का अनुरोध ठुकराया।

    2004 – स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 मरे, 1200 घायल।

    2006 – यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले कानून को बहुमत से पारित किया।

    2008 – मेघालय में 8वीं विधानसभा के 57 सदस्यों ने शपथ ली। उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों में विनियोग विधेयक ध्वनि मत से पारित हुआ।

    2011- भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों ने उड़ीसा के समुद्र तट पर 350 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली धनुष और पृथ्वी मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।

    जन्म

    1915 – विजय हजारे – भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी थे।

    1925 – मदन सिंह मतवाले – हैदराबाद रियासत के साथ संघर्ष करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में से एक।

    1927 – वी. शांता – रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक थीं।

    1939 – सुदर्शन साहू – प्रसिद्ध भारतीय मूर्तिकार।

    1942 – अमरिंदर सिंह – पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।

    1954 – विनोद दुआ – प्रसिद्ध भारतीय समाचार वक्ता, हिंदी टेलीविजन पत्रकार।

    1961 – मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान – अबु धाबी के राजकुमार।

    निधन

    1699 – शम्भाजी – शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी।

    1980 – चन्द्रभानु गुप्त – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिन दूनी रात चौगुनी गति से आगे बढ़ रहा भारत : राजनाथ
    Next Article प्रधानमंत्री ने 34,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
    admin

      Related Posts

      पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह

      October 30, 2025

      कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी

      October 30, 2025

      पश्चिम बंगाल में ईडी की छापेमारी में 3 करोड़ नकदी और 10 करोड़ के आभूषण बरामद

      October 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
      • छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
      • मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
      • कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी
      • बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version