Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जेएसएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने पलामू में फरार कोचिंग संचालक के भाई को पकड़ा
    Jharkhand Top News

    जेएसएससी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने पलामू में फरार कोचिंग संचालक के भाई को पकड़ा

    adminBy adminMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी ने रविवार को मेदिनीनगर के रहने वाले पवन किशोर को हिरासत में लिया है। पवन से पूछताछ के बाद उसे रांची ले जाने की तैयारी है।

    जांच के दौरान प्रश्न पत्र लीक मामले में पवन किशोर की भी संलिप्तता की बात सामने आई है। हिरासत में पूछताछ के बाद पवन की गिरफ्तारी तय है। पेपर लीक होने के बाद से ही एसआईटी मेदिनीनगर के कोचिंग संचालक रवि किशोर की तलाश कर रही है। रवि किशोर फरार है। एसआईटी की गिरफ्त में आया पवन रवि किशोर का भाई है। पवन कोचिंग संचालन में भाई का सहयोगी भी है। एसआईटी ने रवि किशोर के घर और कोचिंग में छापेमारी की लेकिन वो नहीं मिला।

    उल्लेखनीय है कि एक माह पहले भी तहकीकात के लिए एसआईटी पलामू पहुंची थी और कई लोगों से पेपर लीक मामले में पूछताछ किया। इसके बाद शहर के दो युवकों को अपने साथ रांची भी ले गई थी। इनसे पूछताछ के बाद इनकी संलिप्तता नहीं मिलने पर इन्हें छोड़ दिया था।

    नाई मुहल्ला का रहने वाला रवि किशोर का नाम सात साल में तीसरी बार परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक करने और नौकरी के सेटिंग मामले में आया है। पहली बार फरवरी 2017 में तत्कालीन सदर एसडीओ नैंसी सहाय ने मैट्रिक और इंटर का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में रवि किशोर को पकड़ा था। इसके नौ माह बाद ही नवंबर में जिला स्तर पर हुए चतुर्थ वर्गीय पदों पर नियुक्ति में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी। तत्कालीन डीसी अमित कुमार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। चतुर्थ वर्गीय पदों पर सेटिंग के खेल में भी रवि किशोर का नाम आया था।

    JSSC
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य के नवनिर्माण के लिए नवीन सोच की आवश्यकताः सुदेश महतो
    Next Article रातू में रिटायर्ड सीसीएल कर्मी के परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की डकैती
    admin

      Related Posts

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025

      खूंटी के लाल का कमाल: शंकर साबू ने कोलकाता मैराथन में रचा इतिहास

      December 22, 2025

      पलामू में दो सड़क हादसे, महिला सहित दो की मौत

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version