Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राज्यपाल की ममता बनर्जी को सलाह, नागरिकता संशोधन अधिनियम पर बोलने से पहले प्रावधान पढ़ें
    राजनीति

    राज्यपाल की ममता बनर्जी को सलाह, नागरिकता संशोधन अधिनियम पर बोलने से पहले प्रावधान पढ़ें

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सलाह दी है कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कुछ भी बोलने से पहले उसके प्रावधान पूरी तरह पढ़ें। राज्यपाल की यह टिप्पणी इस अधिनियम को लागू करने के फैसले के एक दिन बाद मंगलवार देररात आई।

    उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की घोषणा के तुरंत बाद ममता बनर्जी ने केंद्र के इस कदम को लोकसभा चुनाव से पहले एक राजनीतिक नौटंकी करार दिया था। मुख्यमंत्री ने इसकी कानूनी वैधता पर भी सवाल उठाया था। राज्यपाल ने कहा है कि इस अधिनियम का उद्देश्य देश को विभाजित करना नहीं, बल्कि एकजुट करना है। राज्यपाल ने कहा, “मैं अपनी संवैधानिक सहयोगी, मुख्यमंत्री से अनुरोध करूंगा कि वे पहले अधिनियम के विवरण का अध्ययन करें और समझें, उसके बाद ही इस पर टिप्पणी करें।”

    उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को जनसभा में ममता ने लोगों को सीएए पोर्टल पर नामांकन के खिलाफ चेताया था। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी थी, “जब पोर्टल पर आवेदन करेंगे, तो आप वास्तविक नागरिक से अवैध प्रवासी बन जाएंगे और एक बार जब आप अवैध प्रवासी बन गए तो आपकी संपत्ति और पेशे का क्या होगा? आपको डिटेंशन कैंप में भेज दिया जाएगा, इसलिए आवेदन करने से पहले दो बार सोचें।”

    इस पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह कर रही हैं। मगर वह अपने मकसद में सफल नहीं होंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के सपने का आज बड़ा दिन, अमित शाह करेंगे तीन बहुराज्यीय सहकारी समितियों के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन
    Next Article इतिहास के पन्नों में 14 मार्चः ‘आलम आरा’ ने दी भारतीय सिनेमा को ‘आवाज’
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version