Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत 25 विद्यार्थियों का होगा चयन
    Top Story

    मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत 25 विद्यार्थियों का होगा चयन

    adminBy adminMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आवेदन करने की तिथि 15 मार्च से

    रांची। राज्य के एसटी, एससी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले वैसे स्टूडेंट्स जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनके लिए मौका है। राज्य सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए तिथि की घोषणा कर दी है। झारखंड सरकार की ओर से संचालित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत अगले वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 15 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

    झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसके तहत 25 छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्राओं में अनुसूचित जनजाति के 10, अनुसूचित जाति के पांच, पिछड़ा वर्ग के सात और अल्पसंख्यक समुदाय के तीन विद्यार्थी को यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड के लिए चयनित विश्वविद्यालय या संस्थानों में उच्च स्तरीय शिक्षा की राज्य सरकार द्वारा सुविधा प्रदान की जायेगी।

    राज्य में 2020 से संचालित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आपको सरकार द्वारा जारी लिंक www.mgos.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। इस साइट पर छात्रवृत्ति से संबंधित विशेष जानकारी प्राप्त होगी।

    तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी याेजना की शुरूआत
    पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में शुरू की गई यह महत्वाकांक्षी योजना गठबंधन सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। 29 दिसंबर, 2020 को अपनी सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी शुरुआत की थी। इसके तहत 2021 में छह छात्रों को चयन किया गया था और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा गया था। इसके बाद 2022 में छात्र-छात्राओं की संख्या को बढ़ाकर 25 की गई और हर वर्ष विदेश में उच्च शिक्षा के लिए झारखंड के युवक-युवतियों को मौका प्रदान किया गया है। योजना के तहत अधिकतम 35 वर्ष की उम्र के एससी, एसटी और ओबीसी विद्यार्थियों को 31 विषयों में मास्टर्स और एमफिल की डिग्री लेने के लिए विदेश जाने का मौका राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीओ शशि भूषण सिंह ने परिवार के नाम पर 41 संपत्तियां खरीदी
    Next Article जांजगीर लोकसभा निर्वाचन 2024: कलेक्टर एवं एसपी ने ली इनफोर्समेंट एजेंसियों की बैठक
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version