Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अजय कपूर के भाजपा में आने से कानपुर लोकसभा सीट पर सतीश महाना हुए मजबूत
    राज्य

    अजय कपूर के भाजपा में आने से कानपुर लोकसभा सीट पर सतीश महाना हुए मजबूत

    adminBy adminMarch 14, 2024Updated:March 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर। कांग्रेस पार्टी से लगातार तीन बार विधायक रहे दिग्गज नेता अजय कपूर बुधवार को भाजपा में शामिल हो गये। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं कि अजय कपूर को कानपुर नगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बना सकती हैं। लेकिन अंदरखाने जो खबर है वह यह है कि अजय कपूर को भाजपा में शामिल कराने की पीछे उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की रणनीति है। उन्होंने कानपुर सीट पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए यह चाल चली है। खास बात यह भी है कि विधान सभा अध्यक्ष और अजय कपूर आपस में रिश्तेदार भी हैं।

    कानपुर नगर की दो लोकसभा सीटों में एक सीट अकबरपुर पर भाजपा ने वर्तमान सांसद देवेन्द्र सिंह भोले पर विश्वास जताया है, लेकिन नगर सीट पर कौन उम्मीदवार होगा अभी शायद किसी को पता नहीं है। इस सीट पर वर्तमान में दिग्गज भाजपा नेता सत्यदेव पचौरी सांसद हैं और उन्होंने भी दावेदारी के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं।

    इधर बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ले ली। इससे कयासों का दौर शुरु हो गया कि अजय कपूर कानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा में शामिल हुए। वहीं सत्यदेव पचौरी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, दिनेश अवस्थी, रमेश अवस्थी आदि भाजपा नेता जो कानपुर सीट से दावेदारी कर रहे हैं उनके खेमें में राजनीतिक गुणा गणित लगने लगा। यह सभी राजनेता अपनी पैरवी तेज कर दी, लेकिन अंदरखाने जो खबर सूत्रों के अनुसार मिल रही है कि उपरोक्त सभी राजनेताओं से मजबूत दावेदारी के लिए लगातार आठ बार से विधायक व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपने रिश्तेदार अजय कपूर को भाजपा में शामिल कराया हैं जो करीब 35 वर्षों से कांग्रेस की राजनीति कर रहे थे। दो अलग-अलग विधानसभा सीटों से लगतार तीन बार अजय कपूर विधायक रहे और इधर दो बार से भी किदवई नगर सीट से भाजपा को अच्छी टक्कर दे रहे थे। यही नहीं शहर में उनकी लोकप्रियता भी है और बड़े कारोबारी भी।

    बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं महाना

    अजय कपूर के भाजपा में आने व अगर सतीश महाना को लोकसभा का टिकट मिलता है तो महाना की बड़ी जीत की संभावना हो सकती है। इसके पीछे कारण है कि अजय कपूर गोविन्दपुर और किदवई नगर सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। दोनों विधानसभा सीटों के अलावा अन्य विधानसभा सीटों में भी उनके समर्थकों की अच्छी खासी तादाद है।

    मेयर चुनाव में भी भारी पड़े थे विधानसभा अध्यक्ष

    पिछले वर्ष मेयर चुनाव के दौरान भाजपा में एक से बढ़कर एक दिग्गज अपनी पत्नी या बेटी के टिकट के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिये थे, लेकिन उन्हे सफलता नहीं मिली। वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने एकतरफा वर्तमान मेयर प्रमिला पाण्डेय को टिकट दिलाकर दोबारा मेयर बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उसी दौरान से लगभग साफ हो गया था कि सतीश महाना लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं, हालांकि एक बार उन्होंने लड़ा भी था, लेकिन कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यह अलग बात है कि वह दौर दूसरा और अब दौर भाजपा के पक्ष में अधिक है। इसीलिए सतीश महाना दिल्ली पहुंचने के लिए अजय कपूर को भाजपा में लाकर कांग्रेस को कानपुर में लगभग पूरी तरह से कमजोर करने में सफल दिखाई दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में पंकज यादव और सूर्य सिंह बेसरा की हुई गवाही
    Next Article लोकसभा चुनाव में सोरेन परिवार की दो बहुओं पर दांव लगा सकता है झामुमो, किस सीट पर किसकी दावेदारी?
    admin

      Related Posts

      रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत

      April 22, 2026

      इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

      April 22, 2026

      नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
      • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version