Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»एसएसबी जवान के घर का ताला तोड़कर जेवरात, नगदी सहित 17 लाख ले उड़े चोर
    Jharkhand Top News

    एसएसबी जवान के घर का ताला तोड़कर जेवरात, नगदी सहित 17 लाख ले उड़े चोर

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMarch 15, 2024Updated:March 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू । शहर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो सुदना के बैंक कालोनी में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान सूरज सिंह के घर में गुरुवार की रात चोरी हो गई। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। एक सप्ताह पहले परिवार के सभी सदस्य पटना गए हुए थे। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में चोरों को 15 लाख रुपए के जेवरात और दो लाख नगद हाथ लगे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना से बैंक कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है।

    जवान सूरज की मां किरण सिंह जब शुक्रवार की अहले सुबह करीब चार बजे पटना से लौटी तो घर का ताला टूटा देखकर हतप्रभ रह गई। कमरे के अंदर सामान जहां-तहां बिखरे पड़े थे। अलमारी टूटी पड़ी थी। बक्सा के ताले टूटे हुए थे, जिसमें से सारे कीमती सामान गायब थे। चोरी की घटना एक कमरे में हुई। उसी में बक्सा, अलमीरा सहित अन्य सामान रखे हुए थे।

    किरण सिंह ने बताया कि इस घटना में करीब 15 लाख से अधिक रुपए का आभूषण और करीब दो लाख रुपए नगद की चोरी हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। घटना जहां हुई उसका आसपास का इलाका काफी सुनसान है। वहां से कोयल नदी भी सटी हुई है। ऐसे में एक सप्ताह से घर में किसी तरह की कोई गतिविधि नहीं होने के कारण चोरों ने बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग में टीएसपीसी ने सड़क निर्माण में लगे दो वाहनों को फूंका
    Next Article इडी ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को पूछताछ के लिए बुलाया, भाई और पिता से भी होगी पूछताछ
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version