Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»धर्मनगरी हरिद्वार लोस सीट हमेशा से ही राजनीतिक दलों के लिए रही है अहम, अब तक रहा है भाजपा का दबदबा
    देश

    धर्मनगरी हरिद्वार लोस सीट हमेशा से ही राजनीतिक दलों के लिए रही है अहम, अब तक रहा है भाजपा का दबदबा

    adminBy adminMarch 16, 2024Updated:March 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार की लोकसभा सीट राजनीतिक दलों के लिए न केवल कई अर्थों में महत्वपूर्ण है वरन यह पार्टियों के लिए बहुत प्रतिष्ठा को भी दर्शाती है। इस सीट पर जीत-हार से निकला संदेश राजनीतिक दलों के लिए अन्य क्षेत्रों में भी समीकरण साधने का खास महत्व रखता है। ऐसे में हरिद्वार की लोस सीट पर इस बार भी लड़ाई काफी रोचक रहने वाली है। इस सीट पर सबसे अधिक भाजपा को जीत मिली है। इस बार भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार पहले घोषित कर चुनावी बढ़त बना ली है।

    भाजपा ने राज्य के सभी पांचों सीटों पर अपना उम्मीदवार पहले घोषित कर कांग्रेस से आगे निकल गयी है। राज्य की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा ने सीटिंग सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का टिकट काट कर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने के बाद से त्रिवेंद्र को एक राजनीतिक अवसर का इंतजार था। हरिद्वार जैसी सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट मिलना बड़ा अवसर है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक हरिद्वार सीट पर अपना उम्मीदवार फाइनल नहीं कर पाई है। वहीं एक तरफ भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ाती जा रही है।

    भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनावी हुंकार भर कर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कार्यकर्ताओं के साथ नारसन बार्डर, ऋषिकेश विधानसभा सहित विभिन्न स्थानों पर रोड शो निकाला। उनका कहना है कि मां गंगा के द्वार हरिद्वार से मेरा आत्मीय नाता रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का सपना अवश्य साकार होगा। इस संकल्प रूपी सेतु के निर्माण के लिए पार्टी ने एक गिलहरी की भूमिका में मुझे चुना है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता से भाजपा के संकल्प को पूरा करने के लिए तन-मन-धन से जुड़ जाने का आह्वान किया। ऐसे में कमजोर संगठन और आपसी गुटबाजी में उलझी कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार में देरी पार्टी को रणनीतिक तौर पर कमजोर कर सकती है। उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस मंथन कर रही है।

    हरिद्वार लोकसभा की सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी। शुरू में इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का प्रभाव होने के कारण लोकदल का ही दबदबा रहा। यही कारण रहा कि पहला चुनाव लोकदल ने 1980 में भी यह सीट जीती, लेकिन 1984 में समीकरण बदले और कांग्रेस के सुंदर लाल ने इस सीट पर कब्जा कर लिया। 1987 के उपचुनाव में भी कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा। 1989 में भी कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। इस सीट पर कांग्रेस ने पकड़ मजबूत करने में सफलता हासिल की, लेकिन 1991 के बाद एक-दो मौके छोड़ दिए जाएं तो अधिकतर समय भाजपा ही इस सीट का प्रतिनिधित्व करती रही है। कांग्रेस से 1991 में भाजपा में आए राम सिंह सैनी ने इस सीट का समीकरण बदल दिया और यह सीट भाजपा की झोली में आ गई। इसके बाद हरिद्वार सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दी गई और भाजपा के हरपाल साथी ने लगातार तीन चुनाव जीतकर रिकार्ड बनाया। 2004 में सपा के राजेंद्र सिंह बड़ी ने यह सीट भाजपा से छीन ली। 2009 में हरिद्वार सीट के अनारक्षित श्रेणी में आने के साथ ही कांग्रेस के हरीश रावत ने इस सीट पर जीत दर्ज की। पिछले दो चुनाव में भाजपा के रमेश पोखरियाल निशंक ने इस लोस सीट पर जीतकर पार्टी का दबदबा बनाया।

    हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में साधु समाज के साथ ही ब्राह्मण-पुरोहित, अनुसूचित जाति, पहाड़ी समाज, पाल, तेली, झोझा, बंजारा, पंजाबी-सिख, सिंधी, वैश्य, सैनी, जाट, गुर्जर, कुम्हार, त्यागी, आदि प्रेशर ग्रुप के रूप में हैं। मुस्लिम भी यहां समीकरण प्रभावित करने की स्थिति में रहते हैं। हरिद्वार संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर से लगा है, जबकि उत्तराखंड में पौड़ी और टिहरी गढ़वाल से लगा है। यही कारण है कि हरिद्वार की राजनीति में कई मुद्दे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उठते रहे हैं।

    हरिद्वार लोकसभा सीट का 2011 में परिसीमन होने के बाद राजनीतिक मिजाज भी प्रभावित हुआ। हरिद्वार संसदीय सीट में दो जिलों के 14 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। हरिद्वार जिले की हरिद्वार, भेल रानीपुर, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, रुड़की, खानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण और देहरादून जिले की ऋषिकेश, डोईवाला व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र इस लोकसभा में शामिल हैं। लोकसभा क्षेत्र में छह तहसील, एक उप तहसील व सात विकासखंड हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनू सूद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फतेह’ का टीजर रिलीज
    Next Article बालू कारोबारी के ठिकानों पर इडी की रेड, 250 करोड़ राजस्व चोरी करने का आरोप
    admin

      Related Posts

      CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख

      November 19, 2026

      इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक

      November 19, 2026

      पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते दिखे एमएस धोनी, सामने आया ‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज
      • झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
      • वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि, अभयारण्यों में रहने वालों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान: हेमंत सोरेन
      • CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version