Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए अच्छी शिक्षा अत्यंत आवश्यक : चंपाई सोरेन
    Top Story

    व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए अच्छी शिक्षा अत्यंत आवश्यक : चंपाई सोरेन

    adminBy adminMarch 16, 2024Updated:March 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में डिग्री कॉलेज की रखी आधारशिला

    पश्चिमी सिंहभूम। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि बेहतर शिक्षा से बेहतर समाज और राज्य बनता है। शिक्षा एक ऐसा जरिया है, जो आपके भविष्य की दिशा तय करता है। व्यक्ति के समग्र विकास के लिए अच्छी शिक्षा अति आवश्यक है। यही वजह है कि हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और हाटगम्हरिया में डिग्री कॉलेज एवं विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास तथा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    अब छात्र गांव में ही कॉलेज की कर सकेंगे पढ़ाई

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आपको कॉलेज की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आपके गांव या आसपास में डिग्री कॉलेज खोला जा रहा है, जहां आप अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए अब आपको शहरों का रुख नहीं करना होगा। ग्रामीण इलाकों में बच्चों को प्राइमरी से लेकर कॉलेज तक की बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

    प्राथमिक विद्यालय से ही बच्चों को मिलेगी मातृभाषा में शिक्षा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास करी है। इस कड़ी में अब प्राथमिक विद्यालयों से कुड़ुख, हो, मुंडारी और संथाली जैसी जैसी जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू की जा रही है। इसके लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति करने के निर्देश दे दिए गए हैं। हमारी सरकार जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को संरक्षित करने के साथ उसे अलग पहचान देने की दिशा में काम कर रही है।

    शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरू की गई है। यहां के शिक्षण संस्थानों को जरूरी संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। गरीब बच्चों को अपने ही गांव -घर में क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस तथा मॉडल स्कूल खोले गए हैं। आर्थिक तंगी की वजह से बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए छात्रवृत्ति की राशि में तीन गुना इजाफा किया गया है।

    सोरेन ने कहा कि छात्राओं को सावित्रीबाई किशोरी सावित्री योजना से जोड़ा जा रहा है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए विद्यार्थियों को मेडिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज करने के लिए 15 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण दिया जा रहा है। मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। यहां के आदिवासी, दलित अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप राज्य सरकार दे रही है।

    आदिवासियों-मूलवासियों की अस्मिता बचाए रखने को सरकार प्रतिबद्ध

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय भाषा-संस्कृति परंपरा, जल-जंगल जमीन, सामाजिक-धार्मिक स्थलों और आदिवासियों-मूलवासियों की अस्मिता बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार इसके साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने देगी। ये हमारी धरोहर है। इसे देश- दुनिया में अलग पहचान दिलाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है। आपके दुःख-दर्द को भली-भांति समझते हैं । ऐसे में आपकी उम्मीद और जरूरत के अनुरूप योजनाएं बनाकर उसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं।

    सोरेन ने कहा कि लोगों के रोटी-कपड़ा और मकान जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। राज्य के ग्रामीण इलाकों में 15 हजार किलोमीटर सड़कों का जाल बिछ रहा है। खेतों में भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। आज हर परिवार में पेंशन पहुंच रहा है। 30 लाख परिवारों को 125 यूनिट बिजली का लाभ मिल रहा है। 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास के तहत तीन कमरे का पक्का मकान दे रहे हैं। ऐसी और अनेकों योजनाएं हैं, जो आपको सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है।

    विकास को दे रहे नया आयाम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के बाद 19 वर्षों तक यहां के विकास की किसी को चिंता नहीं रही। यहां के खनिज संसाधनों का दोहन होता रहा। आदिवासी- मूलवासी के हितों की अनदेखी होती रही लेकिन वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद हेमन्त बाबू ने अपने कुशल नेतृत्व से राज्य के विकास को नई दिशा दी। आज हमारी सरकार उसी रास्ते आगे बढ़कर विकास को एक नया आयाम दे रही है।

    162 योजनाओं की मिली सौगात

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 02 अरब, 31 करोड़, 19 लाख 58 हजार 673 रुपये की लागत से 135 योजनाओं का शिलान्यास किया जबकि 01 अरब 07 करोड 23 लाख 24 हजार 186 रुपये की 27 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ। साथ ही लाभुकों के बीच 01 अरब 72 करोड़ 80 लाख 70 हजार 533 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू : स्वास्थ्य मंत्री
    Next Article कैबिनेट की बैठक समाप्त, 53 प्रस्तावों पर लगी मुहर
    admin

      Related Posts

      योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

      June 21, 2025

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version