Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अल्पसंख्यक की अवधारणा पर होना चाहिए पुनर्विचार: संघ
    राज्य

    अल्पसंख्यक की अवधारणा पर होना चाहिए पुनर्विचार: संघ

    adminBy adminMarch 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि देश में प्रचलित अल्पसंख्यक की अवधारणा पर पुनर्विचार होना चाहिए। संघ के लिए भारत में रहने वाले सभी एकसमान हैं।

    नागपुर स्थित रेशिमबाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के अंतिम दिन रविवार को दत्तात्रेय होसबाले लगातार दूसरी बार तीन वर्ष के लिए सरकार्यवाह के पद पर चुने गए। सरकार्यवाह होसबाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में हिंदू कोड बिल के तहत ना आने वाले ईसाई और मुस्लिम समुदाय को अल्पसंख्यक कहा जाता है लेकिन इस देश में रहनेवाले और इसे अपना मानने वाले सभी को संघ हिंदू ही समझता है। बतौर होसबाले अल्पसंख्यक शब्द की अवधारणा पर पुनर्विचार करने का समय आ गया है। देश में अल्पसंख्यक का मतलब है ईसाई या मुस्लिम होना, लेकिन अल्पसंख्यक की अवधारणा पर पुनर्विचार करने की भी आवश्यकता है।

    केंद्र सरकार के 10 वर्ष तथा आगामी लोकसभा चुनाव पर होसबाले ने कहा कि पूरी दुनिया के 25 जाने माने लोगों ने बीते 10 वर्षों में भारत में हुए बदलाओं की सराहना की है। आनेवाले चुनावों में जनता भी वोटों के जरिए सरकार के काम की समीक्षा करेगी। बतौर होसबाले संघ को भी लगता है कि पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों मे बेहतर काम हुआ है, देश का सम्मान भी बढ़ा है।

    मणिपुर प्रकरण पर अपने विचार साझा करते हुए होसबाले ने कहा कि मणिपुर की हिंसा के दौरान लोगों के दिलों पर जो गहरा घाव हुआ है वह अचनाक नहीं जाएगा। मणिपुर के मैतेई और कुकी दोनों समुदायों में संघ के स्वयंसेवक हैं। बीते एक वर्ष में संघ ने दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों से बात कर राज्य में शांति बनाए रखने के लिए प्रयास किए हैं। हिंसा के चलते लोगों के मन में पनपी कटुता कम होने में थोड़ा समय लगेगा।

    समान नागरिक संहिता को लेकर सरकार्यवाह ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने पर संघ ने राज्य सरकार की सराहना की थी। संघ हमेशा पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का पक्षधर रहा है। इस अवसर पर होसबाले ने संदेशखाली की घटना की निंदा की। वहीं पंजाब में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले अमृतपाल जैसे तत्वों से देश को बचाने के आह्वान किया। उन्होंने किसान आंदोलन में घुसपैठ करनेवाले देश विरोधी ताकतों से सतर्क रहने का भी आह्वान किया।

    महिला सम्मान के बारे में अपनी राय रखते हुए होसबाले ने कहा कि महिलाओं को देवी और दासी केवल इन्हीं नजरों से देखना सर्वथा अनुचित है। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं। ऐसी कार्यकुशल महिलाओं के पीछे संघ हमेशा से खड़ा रहा है और भविष्य में भी खड़ा रहेगा। इस अवसर पर संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर और सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के युवाओं की बदकिस्मती उनका साथ नहीं छोड़ रही : अर्जुन मुंडा
    Next Article राज्य सरकार ने युवाओं की नौकरी बेचने का प्रबंध कर लिया है: बाबूलाल मरांडी
    admin

      Related Posts

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025

      कोलकाता में जन्मे डॉक्टर को पोलियो अनुसंधान के लिए मिला वैश्विक पुरस्कार

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version