Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»डीआईजी ने हजारीबाग-चतरा में इंटरस्टेट चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण
    Jharkhand Top News

    डीआईजी ने हजारीबाग-चतरा में इंटरस्टेट चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण

    adminBy adminMarch 21, 2024Updated:March 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन कई स्तरों पर तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में बुधवार देर रात हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर झा ने बिहार-झारखंड के बॉर्डर पर स्थित इंटरस्टेट चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी ने हजारीबाग और गया जिले की सीमा पर स्थित चोरदाहा चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती और सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिये।

    इसके बाद डीआईजी ने चतरा और बिहार-गया जिला के सीमा पर स्थित गोसाईडीह और हंटरगंज चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। डीआईजी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने, तकनीकी तौर पर दक्ष रहने और किसी तरह से भयादोहन न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

    डीआईजी सुनील भास्कर ने बुधवार को चतरा कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले सभी रास्ते के बारे में सुरक्षाकर्मियों से जानकारी ली। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से की जाने वाली जांच प्रक्रिया के बारे में भी सुरक्षा कर्मियों से पूछा और जांच के तरीके के बारे में बताया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सबसे पहले कोर्ट बैरक का जायजा लिया, जहां अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

    डीआईजी ने बताया कि कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेवारी भी पुलिस की प्राथमिकता है। समय-समय पर कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी बेहतर काम कर रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों को रिवॉर्ड देने की भी बात कही। डीआईजी सुनील भास्कर ने कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर और बलों की संख्या बारे में भी जानकारी ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव : बड़ी जीत के बाद भी इंदिरा गांधी का रायबरेली से हुआ था मोहभंग
    Next Article लोकसभा चुनाव: कोच राजाओं के गढ़ में राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version