Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में उपस्थित वाहनों की ली गई जानकारी
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में उपस्थित वाहनों की ली गई जानकारी

    adminBy adminMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वाहनों की आवश्यकता के संबंध में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त सुमन कैथरीन किस्पोट्टा की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय कक्ष में गुरुवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत आने वाले जिलों में मतदान के दिन आवागमन के लिए निमित्त वाहनों की आवश्यकता एवं अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में उपस्थित रामगढ़, धनबाद, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा एवं बोकारो के जिला परिवहन पदाधिकारियों ने अपने जिले में वर्तमान में उपस्थित विभिन्न प्रकार के कुल वाहनों की संख्या से आयुक्त को अवगत कराया। साथ ही 2019 में कुल कितने वाहनों की उपलब्धता थी और आवागमन हेतु कितने वाहनों का आवश्यकतानुसार उपयोग किया गया, इसकी जानकारी साझा की।

    बैठक के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त किस्पोट्टा ने उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली कि वर्तमान में कितने बस, टैक्सी, बोलेरो, स्कॉर्पियो, सवारी, मैजिक एवं विभिन्न श्रेणी के वाहनों की उपलब्धता किन जिलों में आवश्यकतानुसार है या अधिक है और किन जिलों में आवश्यकता से कम है। इस दौरान गिरिडीह, धनबाद एवं चतरा के पदाधिकारी ने अवगत कराया कि उनके पास वाहनों की संख्या आवश्यकता से कम है। जिस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस जिले में आवश्यकता से अधिक वाहन हैं उनके साथ आपस में समन्वय स्थापित कर वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर इसकी सूची आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध करवाई जाए।

    बैठक में विचार-विमर्श के दौरान कुछ समस्याएं भी सामने आईं जिसका निराकरण करने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त करने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में आयुक्त के सचिव बासुदेव प्रसाद, सचिव-सह-उप परिवहन आयुक्त संतोष कुमार एवं हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, चतरा, धनबाद एवं रामगढ़ के जिला परिवहन पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपायुक्त ने बूथों का किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का दिया निर्देश
    Next Article बिहार के बेगूसराय में एचडीएफसी बैंक से 20 लाख रुपये की लूट
    admin

      Related Posts

      अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना

      April 26, 2026

      JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण

      April 26, 2026

      मिहिजाम में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

      April 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
      • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
      • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
      • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
      • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version