Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी तानाशाही रवैया : चंपाई सोरेन
    Jharkhand Top News

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी तानाशाही रवैया : चंपाई सोरेन

    adminBy adminMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सवाल उठाया है। साथ ही इसे तानाशाही रवैया बताया है।

    चंपाई सोरेन ने शुक्रवार सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राजनीतिक दलों को तोड़ने, विधायकों को डराने-धमकाने व लालच देकर सरकारें गिराने, मीडिया पर कब्जे तथा कंपनियों से वसूली के बाद अब विपक्ष के मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी आम बात हो गई है। जरा सोचिए कि एक मेयर का चुनाव जीतने के लिए सारे नियमों को ताक पर रखने वाले ये लोग लोकसभा का चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जायेंगे? आजादी के सात दशकों बाद यह देश लोकतंत्र से चलेगा या तानाशाही से यह फैसला आपको करना है।

    चंपाई ने कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रिज करने पर भी सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि इनकम टैक्स द्वारा चुनावों के ठीक पहले कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज करना वास्तव में भारत के लोकतंत्र को फ्रीज करने की कोशिश है। सारी एजेंसियों को लगाने और सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध ठहराए गये चुनावी बॉन्ड में हजारों करोड़ लेने के बाद यह स्टेप भाजपा के डर को दर्शाता है। चंपाई ने सवाल करते हुए कहा है कि चुनावों की घोषणा के बाद क्या आप विपक्षी दलों को चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं? इन चुनावों में लोकतंत्र के इन विरोधियों को जनता द्वारा करारा जवाब मिलेगा।

    हेमंत सोरेन के एक्स पर उनकी ओर से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि शासन का मतलब तानाशाही हो गया है। देश का हर एक कोना इनके जुल्म की गवाही हो गया है। इन्हें लगता है कि करोड़ों लोगों का नेतृत्व कर रहे जन नेताओं को गिरफ्तार कर ये फिर से गद्दी पर बैठ जाएंगे। देश की स्वाभिमानी-निडर जनता इनके भ्रम और अहंकार का मुंहतोड़ जवाब देगी। इंडिया झुकेगा नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता ने की केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा
    Next Article छर्री लोड हाइवा बिजली पोल में टक्कर मारकर पलटा, चैनपुर में विद्युतापूर्ति ठप
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version