Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे बोले- यह उनके कर्मों का नतीजा
    देश

    सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे बोले- यह उनके कर्मों का नतीजा

    adminBy adminMarch 22, 2024Updated:March 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने किया दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का विरोध

    – केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, भाजपा मुख्यालय के पास सुरक्षा बढ़ी

    मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा है कि यह उनके कर्मों का नतीजा है, जो उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि चुनाव से पहले इस तरह किसी नेता की गिरफ्तारी इससे पहले कभी नहीं हुई थी। भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मुंबई सहित राज्य में आप पार्टी सहित विपक्ष ने कई जिलों में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया है। दक्षिण मुंबई में स्थित भाजपा मुख्यालय के आस-पास पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने 2010 की शुरुआत में अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली में लोकपाल के समर्थन में आंदोलन किया था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे से अलग होकर आप पार्टी गठित की और राजनीति में आ गए। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद शुक्रवार को अन्ना हजारे ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी उनके कर्मों का प्रतिफल है। यह तो होना ही था। अन्ना हजारे ने कहा, “मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि जो अरविंद केजरीवाल मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, वे अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी इसलिए हुई है।”

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कहा है कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करना बहुत गलत है। केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि लोकतंत्र का गला घोंटने का काम चल रहा है। हम पूरी ताकत के साथ अरविंद केजरीवाल के पीछे खड़े रहेंगे। शरद पवार ने यह भी कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

    उन्होंने कहा कि अब तक देश में कुछ अपवादों को छोड़कर बहुत ही स्वतंत्र माहौल में चुनाव होते रहे हैं लेकिन इस बार चुनाव कैसे होगा इस पर संशय बना हुआ है। वर्तमान में केन्द्रीय व्यवस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। शरद पवार ने कहा कि बैंक खाते फ्रीज होने से कांग्रेस का प्रचार तंत्र बंद हो गया है।

    उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि हर राज्य की एक शराब नीति होती है, जिसे तय करने का अधिकार राज्य की कैबिनेट को है। शरद पवार ने कहा कि यह लोकतंत्र का संकट है। इस समय लोकतंत्र का गला घोंटने का काम चल रहा है। शरद पवार ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल में प्रधानमंत्री मोदी के रुख का विरोध करने की ताकत है। शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस पार्टी ने भी सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का जोरदार विरोध दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तमिलनाडु की 4 सीटों पर लड़ने का फैसला
    Next Article इतिहास के पन्नों में 23 मार्चः लोहिया ने संसद में ‘तीन आना बनाम पंद्रह आना’ पर नेहरू की बोलती बंद की
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version