Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»शासन का मतलब तानाशाही हो गया है, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलीं कल्पना सोरेन
    Top Story

    शासन का मतलब तानाशाही हो गया है, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलीं कल्पना सोरेन

    adminBy adminMarch 22, 2024Updated:March 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार देर शाम इडी ने शराब घोटाला केस के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एसीपी रैंक के तकरीबन 8 अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। 2 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद पहले तो उनका मोबाइल जब्त किया गया और फिर केजरीवाल को हिरासत में ले लिया गया। अब, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष के तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी सिलसिले में अब आई स्टैंड विद केजरीवाल हैशटैग के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बिना जोरदार निशाना साधा है।

    कल्पना सोरेन ने ट्वीट में क्या लिखा है
    कल्पना मुर्मू सोरेन, हेमंत सोरेन के ही आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अपनी बात रखती हैं। उन्होंने ट्वीट किया जिसमें लिखा है कि शासन का मतलब तानाशाही हो गया है। देश का हर कोना इनके जुल्म की कहानी हो गया है। कल्पना मुर्मू सोरेन ने लिखा कि इन्हें लगता है कि करोड़ों लोगों का नेतृत्व कर रहे जन-नेताओं को गिरफ्तार कर ये फिर से गद्दी में बैठ जाएंगे। उन्होंने लिखा कि देश की स्वाभिमानी और निडर जनता इनके भ्रम और अहंकार का मुंहतोड़ जवाब देगी। इंडिया झुकेगा नहीं। गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, आतिशी मार्लेना और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी  इसे तानाशाही रवैया करार दिया था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि आप विपक्ष की नीतियों और कार्यशैली की खुलकर आलोचना कीजिए। यही लोकतंत्र है लेकिन, इस प्रकार से विरोधियों को जेल में डाल देना स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नहीं है।

    शराब नीति गड़बड़ी मामले में कार्रवाई हुई
    गौरतलब है कि दिल्ली की शराब नीति में कथित गड़बड़ी में संलिप्तता के आरोपों में इडी ने अरविंद केजरीवाल को 9 बार समन भेजा लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। आखिरकार, गुरुवार को इडी के अधिकारी 10वां समन लेकर सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। यहां 2-3 घंटे की पूछताछ के बाद उनको हिरासत में ले लिया। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब केजरीवाल भी गिरफ्त में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछर्री लोड हाइवा बिजली पोल में टक्कर मारकर पलटा, चैनपुर में विद्युतापूर्ति ठप
    Next Article लोहरदगा में ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
    admin

      Related Posts

      ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य

      July 31, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही

      July 31, 2025

      जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version