Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार में सियासी भूचाल, सीएम नीतीश का इस्तीफा
    Top Story

    बिहार में सियासी भूचाल, सीएम नीतीश का इस्तीफा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 27, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना: आखिरकार बिहार के महागठबंधन में महीनों से चले आ रहे विवाद का अंत सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे से हुआ। बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर नीतीश ने उन्हें अपना इस्तीफा तो सौंपा ही, लालू यादव समेत पूरे विपक्ष पर जोरदार हमला भी बोला। नीतीश कुमार ने कहा कि वह अपनी तरफ से प्रयत्न कर थक गये, लेकिन तेजस्वी पर लगे करप्शन के आरोपों पर आरजेडी ने तस्वीर नहीं साफ की। नीतीश ने कहा कि ऐसे में उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और इस्तीफा दे दिया। नीतीश ने बेनामी संपत्ति मामले में फंसे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनके परिवार पर तो हमला बोला ही विपक्षी एकता पर भी तंज कसा।
    नीतीश कुमार ने बुधवार शाम राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से मिलने के बाद राजभवन के बाहर पत्रकारों से बात की। नीतीश ने आगे के कदम का खुलासा तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह भी इशारा किया कि सारे रास्ते खुले हुए हैं। नीतीश कुमार ने कहा, ‘जितना संभव हुआ है, हमने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए उसी के मुताबिक काम करने की कोशिश की। बिहार में सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद रखी गयी, शराब बंदी को लागू किया। पहले से चल रही योजनाएं भी आगे बढ़ीं।’
    नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात के पहले ही इस्तीफे की जानकारी लालू और कांग्रेस को भी दे दी। नीतीश ने काफी चतुराई से महागठबंधन की टूट का पूरा ठीकरा लालू और कांग्रेस के माथे पर फोड़ दिया। नीतीश ने कहा, ‘हमारी करीब एक तिहाई सरकार चल चुकी है। इस बीच में जो तस्वीर बनी, अब उस माहौल में मेरे लिए गठबंधन का नेतृत्व करना संभव नहीं था। मैंने इसे बचाये रखने के लिए पूरी कोशिश की। मैंने किसी से इस्तीफा नहीं मांगा। हमारी लालू और तेजस्वी से भी बात हुई। हमने उनसे यही कहा कि जो आरोप लग रहे हैं, उन पर सफाई दीजिए। आम जनता के बीच में जो छवि बन रही है, उसे साफ करने के लिए सफाई जरूरी थी। ऐसा भी नहीं हुआ। ऐसे में काम करना भी मुश्किल हो गया। हमने अपनी तरफ से गठबंधन धर्म का पालन करने की कोशिश की। इसके बाद जब मैंने पूरा मामला देखा तो मेरी अंतरात्मा से यही आवाज आयी कि अब ऐसे नहीं चल सकता। नीतीश ने अंत में कहा, हमने देख लिया कि कोई रास्ता नहीं है, तो खुद ही पद त्यागो। आज मैंने खुद को अलग कर लिया है। राज्यपाल महोदय ने मेरे त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है। आगे क्या होगा, कब होगा, कैसा होगा, यह सब आगे पर छोड़ दीजिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबा रामदेव ने सुझाया चीन को हराने का तरीका
    Next Article आफत की बारिश ने 36 घंटे में ली 17 की जान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष

    July 5, 2025

    अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

    July 5, 2025

    ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

    July 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पूरी तरह उफान पर है बिहार के मिथिलांचल का सियासी माहौल
    • मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय
    • पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, हथगोले और गोला-बारूद बरामद
    • लालू यादव 13वीं बार बने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष
    • अमूल दूध के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version