Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बीमा भारती के राजद में शामिल होते ही चर्चाएं तेज
    राज्य

    बीमा भारती के राजद में शामिल होते ही चर्चाएं तेज

    adminBy adminMarch 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्णिया। पूर्णिया के रुपौली विधायक बीमा भारती के राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होते ही कई तरह की चर्चाएं होने लगी है, जितनी तरह की जुबान उतनी तरह की बातें हो रही है। रुपौली विधानसभा क्षेत्र में लगातार बीमा भारती किसी ने किसी रूप में बड़ी लकीर खींचती रही है।

    बीमा भारती वर्ष 2000 में निर्दलीय विधायक, 2005 में राजद से विधायक, 2010 में जदयू, 2015 में जदयू एवं 2020 में जदयू से विधायक बनती रही हैं। छः बार के विधायक चुनाव में पांच बार चुनाव जीतीं तथा एक बार 2005 में शंकर सिंह से हारीं। इनका राजनीतिक टकराव हमेशा ही पूर्व विधायक शंकर सिंह एवं बिहार की मंत्री लेसी सिंह से होतस देखा गया है।

    जदयू से राजद में जाने का मुख्य कारण उन्हें मंत्री नहीं बनाया जाना तथा धमदाहा विधायक लेसी सिंह को मंत्री बनाया जाना बताया जा रहा है। फ्लोर टेस्ट के दौरान हुई राजनीतिक उठा-पटक में बीमा भारती के पति अवधेश मंडल एवं उनके पुत्र की गिरफ्तारी के बाद भी वह काफी दुखी थी।

    पांच बार विधायक रहनेवाली पूर्व मंत्री बीमा भारती द्वारा जदयू के साथ 14 सालों तक रहने के बाद कुछ ही क्षणों में राजद के साथ चले जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे । लोगों की नजर में अब बीमा भारती उंची उड़ान के ख्वाब देखने लगी हैं तथा वह राजद की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं ।

    बीमा भारती 2000 में महज 18.72 प्रतिशत यानि 20224 मत पाकर पहली बार निर्दलीय विधायक के रूप में चुनाव जीती थीं । उन्हें सबसे ज्यादा मत 2010 में 46.63 प्रतिशत यानि 64887 मत मिले थे । 22 सालों में मात्र एकबार कुछ माह को छोड दें तो वह लगातार विधायक हैं । 2005 में लोजपा के पूर्व विधायक शंकर सिंह से चुनाव हारी थीं, फिर उसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा है । निर्दलीय होने के बाद भी वह राजद के शासनकाल में उसके समर्थन में रहीं, परंतु 2010 में राजद को कमजोर होते देख वह जदयू का दामन थाम लीं तथा तब से अबतक लगातार तीन बार चुनाव जीतती रही हैं ।

    बताया जाता है कि बीमा भारती हमेशा ही मंत्री बनने का ख्वाब देखती रही हैं तथा मंत्री भी बनी हैं, परंतु वह धमदाहा विधायक लेसी सिंह को कदापि मंत्री या विधायक पद पर देखना नहीं चाहती हैं । कुछ इसी कारण वह हमेशा ही धमदाहा क्षेत्र में जाकर लेसी सिंह की राजनीति में हस्तक्षेप करती दिख जाती रही हैं । ठीक इसी तरह शंकर सिंह से भी वह एलर्जी रखती हैं । इसके पीछे मुख्य कारण बताया जाता है कि एक बार छोड दें तो, शंकर सिंह यहां दूसरे नंबर पर हमेशा दिखाई पडते हैं, जिससे उन्हें भय बना रहता है कि पता नहीं कब शंकर सिंह उन्हें मात दे दे ।

    मंत्री बनने के लिए वह हमेशा ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजद में चले जाने की छड़ी चमकाती रही हैं । पिछले विधायक चुनाव में भी उनके तथा उनके पति अवधेश मंडल द्वारा राजद का दामन थामने की चर्चा होती रही थी, जिससे उनका टिकट मुश्किल में पड़ गया था, यद्यपि अंतिम दौर में उन्हें जदयू से टिकट मिल गई थी। इस बार फ्लोर टेस्ट में उनकी स्थिति संदिग्ध होने के कारण उनपर तलवार तभी लटक गई थी कि वह मंत्री नहीं बन सकती हैं । कुछ इसी का कारण माना जाता है कि उनके पति एवं पुत्र की गिरफ्तारी हुई थी । तभी से बताया जाता है कि उनका मन जदयू से पूरी तरह से उब गया था कि इसमें रहने से कोई फायदा नहीं है । यूं कहें कि वह विधायक पद से उब-सी गई हैं, अब वह उंचा ख्वाब देखने लगी हैं ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनजातीय समाज का असली हितैषी भाजपा ही है: संजय सेठ
    Next Article सर्वदा ज्वेलरी शॉप से दो करोड़ का जेवर का गबन, दो गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि

      November 19, 2026

      बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक

      November 19, 2026

      जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

      November 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      • पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने हासिल किया 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य, 10 साल से भी कम समय में पूरी हुई बड़ी उपलब्धि
      • महंगाई की मार से बिगड़ रहा रसोई का बजट, चावल-दाल से लेकर सब्जी और तेल तक महंगे; आम आदमी की बढ़ी परेशानी
      • बिहार विधानसभा सत्र से पहले पटना में सख्ती, 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 163 लागू; धरना-प्रदर्शन पर रोक
      • झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, तीन महीने से वेतन बकाया; मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version