Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान ने बेंगलुरु के आसमान में भरी पहली उड़ान
    देश

    तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान ने बेंगलुरु के आसमान में भरी पहली उड़ान

    adminBy adminMarch 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – हवा में 18 मिनट बिताकर तेजस एमके-1ए सुरक्षित एचएएल के हवाई अड्डे पर उतरा

    – एचएएल से पहले बैच में वायु सेना को मिलेंगे 2 तेजस स्वदेशी एमके-1ए लड़ाकू विमान

    नई दिल्ली। रक्षा विमानन क्षेत्र में भारत का स्वर्ण युग गुरुवार को 4.5 पीढ़ी के तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान की पहली उड़ान के साथ शुरू हो गया है। पूरी तरह से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट ने आज दिन में 1.15 बजे के आसपास बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हवाई अड्डे से उड़ान भरी। भारत के नए एडवांस तेजस एमके-1ए ने आज पहली उड़ान के रूप में हवा में 18 मिनट बिताए और 1.33 बजे सुरक्षित वापस उतर गया।

    एचएएल हवाई अड्डे पर तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान की पहली उड़ान के लिए कई दिनों से तैयारियां जोरों पर थीं। उन्नत एलसीए फाइटर जेट (LA 5033) को आज सुबह 11-11.30 बजे के बीच निर्धारित अपनी पहली उड़ान के लिए अंतिम समय की जांच से गुजारा गया। विमान को दुनिया के सबसे पुराने और सबसे ऐतिहासिक विमान घरों में से एक एचएएल के विमान डिवीजन के हैंगर से बाहर निकाला गया। पहली उड़ान की तैयारियों में एडीए, एचएएल, एनएएल, डीआरडीओ और सीईएमआईएलसीए आदि की टीमों का अहम योगदान रहा।

    स्वदेशी रूप से विकसित तेजस एमके-1ए फाइटर जेट ने 22 मार्च को अपना दूसरा लो-स्पीड टैक्सी ट्रायल (एलएसटीटी) सफलतापूर्वक पूरा किया था। इसके बाद से ही एचएएल के अध्यक्ष सीबी अनंतकृष्णन ऐतिहासिक उड़ान की तैयारी में सिस्टम मंजूरी की समीक्षा कर रहे थे। अपनी पहली उड़ान शुरू करने से पहले टेकऑफ़ और लैंडिंग के दौरान विमान के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक परीक्षण किये गए। सफल एलएसटीटी और तेजस एमके-1ए की आज हुई पहली उड़ान भारत के एयरोस्पेस उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    रक्षा मंत्रालय ने 83 एलसीए तेजस एमके-1ए फाइटर जेट के लिए 03 फरवरी, 2021 को एचएएल के साथ डील फाइनल की थी। इसी सौदे का पहला ट्विन-सीटर ट्रेनर पिछले साल 04 अक्टूबर को एचएएल ने वायुसेना को सौंप दिया था। भारतीय वायु सेना को इसी महीने के अंत तक पहले बैच में दो तेजस एमके-1ए लड़ाकू विमान सौंपने की तैयारी है। एचएएल से पहले बैच में मिलने वाले दोनों तेजस एमके-1ए को भारतीय वायुसेना अपने हवाई बेड़े में शामिल करने से पहले कठोर निरीक्षण और परीक्षण करेगी। आधुनिक वायु युद्ध के लिहाज से एलसीए तेजस एमके-1ए फाइटर जेट में एवियोनिक्स, हथियार और रखरखाव में 43 तरह के सुधार किये गए हैं।

    फाइटर जेट एमके-1ए डिजिटल राडार चेतावनी रिसीवर, बाहरी आत्म-सुरक्षा जैमर पॉड, बेहतर राडार, उन्नत दृश्य-सीमा (बीवीआर) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और महत्वपूर्ण रूप से बेहतर रखरखाव के साथ आएगा। एमके-1ए और एमके-2 मौजूदा एमके-1 विमान की तुलना में काफी बेहतर सुविधाओं और प्रौद्योगिकियों के साथ आएंगे। भारतीय वायुसेना पाकिस्तान के खिलाफ अपनी लड़ाकू तैयारियों को बढ़ाने और सोवियत काल के मिग-21 लड़ाकू विमानों को धीरे-धीरे बंद करने से बचे अंतर को भरने के लिए पश्चिमी क्षेत्र में आगे के हवाई अड्डों पर कुछ एलसीए तैनात करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव को देखते हुये बाबूलाल से सुदेश महतो ने की मुलाकात
    Next Article इतिहास के पन्नों में 29 मार्चः दुनिया में अनूठी है चीन की टेराकोटा आर्मी
    admin

      Related Posts

      नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द, अनियमितताओं के चलते दोबारा होगी परीक्षा, सीबीआई को सौंपी गई जांच

      May 12, 2026

      मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा की सरकार : रेखा गुप्ता

      May 12, 2026

      शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, बीएसएफ को मिलेगी जमीन

      May 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द, अनियमितताओं के चलते दोबारा होगी परीक्षा, सीबीआई को सौंपी गई जांच
      • कोकर से लापता बच्ची का मिला शव! पहचान करने में जुटी पुलिस; बुलाई गई FSL टीम
      • मां कामाख्या की कृपा से असम में बनी तीसरी बार भाजपा की सरकार : रेखा गुप्ता
      • विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद से सरकारी बस स्टैंड पर पसरा सन्नाटा
      • गोली लगने से घायल हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version