Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू में 4.40 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार, 19 हजार रुपए, 160 किलो डोडा और बाइक बरामद
    Top Story

    पलामू में 4.40 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार, 19 हजार रुपए, 160 किलो डोडा और बाइक बरामद

    adminBy adminMarch 29, 2024Updated:March 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। लोकसभा चुनाव को देखते हुए नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री एवं तस्करी रोकने को लेकर अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में जिले के मनातू थाना क्षेत्र के अप्टी (मिटार) के जंगल में कार्रवाई कर 4.40 केजी अफीम बरामद की गयी। इसके अलावा 160 किलो डोडा, 19 हजार रूपए, मोटरसाइकिल, मोबाइल और तराजू-बटखरा आदि बरामद किये गए। इस सिलसिले में पुलिस ने खरीद बिक्री करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनातू थाना क्षेत्र के अप्टी (मिटार) के जंगल में डोडा सुखाया हुआ है और कुछ व्यापारी अफीम एवं डोडा खरीदने के लिए आने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई के लिए लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में पुअनि संतोष कुमार गुप्ता एवं राजेश कुमार, सअनि तुराम पूर्ति एवं मिटार पिकेट प्रभारी वाहिद खान आदि ने कार्रवाई की।

    अप्टी (मिटार) स्थित मिडिल स्कूल के पास तीन व्यक्ति कुछ खरीद बिक्री करते नजर आए। पुलिस को आते देख सभी भागने लगे। उन्हंे पकड़ा गया, लेकिन एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। पकड़ में आए व्यक्ति की पहचान प्रदीप साव (38वर्ष) बहेरा, थाना पिपराटाड़ एवं गणेश सिंह (55वर्ष) अप्टी मनातू रूप में हुई। भागे व्यक्ति की पहचान कुलदीप गंझू के रूप में हुई है। वह बरहमंदा, कुंदा, चतरा का निवासी है। सभी लंबे समय से सभी अफीम बेचने का कारोबार करते आ रहे हैं।

    मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे झोला की तलाशी ली गयी तो झोला में दो केन में रखे चिपचिपा एवं तरल पदार्थ जिसके रंग एवं गंध से पता चला कि उक्त पदार्थ अफीम है। पकड़े गए व्यक्ति ने भी अफीम होने की जानकारी दी। एक केन में 2.220 केजी एवं दूसरे में 01.820 केजी अफीम पायी गयी। हालांकि बाद में बरामद अफीम को डीडी किट से जांच की गयी तो दोनों केन में बरामद सामाग्री अफीम ही मिली।

    पूछताछ के दौरान पकड़े गए गणेश सिंह ने बताया कि अप्टी जंगल में कुलदीप गंझू द्वारा डोडा छुपाया हुआ है, जिसे खरीददार के आने पर बेचने की योजना है। गणेश ने जानकारी दी कि दोनों केन में से अफीम से भरा एक केन कुलदीप गंझू का है तथा दूसरा केन उसका है। पैसे लेकर प्रदीप साव को वजन करने के बाद बेच देने की तैयारी थी। बाद में गणेश सिंह की निशानदेही पर अप्टी जंगल में कार्रवाई कर सुखने के लिए फैलाकर रखे गए 160 केजी डोडा जब्त किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोकारो उपायुक्त ने बालीडीह में पकड़ी गई अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्टरी का किया निरीक्षण
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के बलिदान को स्मरण किया
    admin

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version