Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्य सरकार तुष्टिकरण और वोट बैंक छोड़ कर दुर्दांत अपराधियों को फांसी की सजा दिलाये: आरती कुजूर
    झारखंड

    राज्य सरकार तुष्टिकरण और वोट बैंक छोड़ कर दुर्दांत अपराधियों को फांसी की सजा दिलाये: आरती कुजूर

    adminBy adminMarch 29, 2024Updated:March 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्व डीएसपी नूर मुस्तफा ने दोषियों की उम्र कम कर बचाने की कोशिश की थी, उसके ऊपर राज्य सरकार ने कार्रवाई नही की
    रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने अंकिता हत्याकांड में दोषियों के आजीवन कारावास की सजा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से यह आग्रह भी करते हैं कि उच्च न्यायलय में सरकार अपील करे कि ऐसे दुर्दांत अपराधियों को फांसी की सजा हो।

    कहा कि झारखंड की बेटियों की इज्जत लूटने और जान लेने पर उतारू लोगो को फांसी की सजा हो। पेट्रोल छिड़क कर जिस बच्ची अंकिता की हत्या हुई थी, यह एकमात्र ऐसी घटना नहीं है। इस तरह से प्रदेश में छह हजार से ज्यादा बच्चियों की बलात्कार एवं हत्या हुई है। उनके साथ भी ऐसी भयावह घटना हुई है।

    कहा कि अंकिता हत्याकांड में डीएसपी नूर मुस्तफा ने अंकिता को बालिग दिखाया और शाहरुख की उम्र नाबालिग दिखायी थी। उनकी मंशा यह थी कि शाहरुख को सजा नही हो। लेकिन भाजपा ने इस हत्याकांड पर जोरदार आंदोलन पूरे प्रदेश में किया, आंदोलन जोर पकड़ा, तब डीएसपी ने उम्र को सुधार कर शाहरुख को बालिग किया।

    श्रीमती कुजूर ने सरकार से पूछा कि वह बताये कि उस डीएसपी पर क्या कार्रवाई हुई, जिसने इतना बड़ा अपराध किया था और हम पूछना चाहते हैं कि किसके कहने पर डीएसपी ने उम्र में छेड़छाड़ की थी।

    कहा कि राज्य सरकार तुष्टिकरण और वोट बैंक की नीति से बाहर निकल कर अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाएं।

    कहा कि राज्य सरकार बताये कि एसटी-एससी की कितनी बच्चियों एवं महिलाओं के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की घटनाएं हुर्इं। कितने केस में फास्ट ट्रैक का गठन किया गया, कितनों पर कार्रवाई की गयी। इसमें सरकार की उदासीनता साफ दिखती है, क्योंकि वे सभी पीड़िता गरीब परिवार से आती हैं। कहा कि रुबिका पहाड़िया, जिसको 50 से ज्यादा टुकड़ों में काट दिया गया था, उसके हत्यारे भी आज जेल से बाहर आकर खुले में घूम रहे हैं।

    कहा कि हत्यारे शाहरुख का तार प्रतिबंधित बांग्लादेशी संगठन अंसार उल बंगला से भी जुड़ा होने की बात सामने आयी थी। इस मामले को भी दबा दिया गया। कहा कि अंकिता हत्याकांड के तुरंत बाद दुमका में ही 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी को अरमान अंसारी ने लव जेहाद के नाम पर फंसा कर गर्भवती किया और उसके बाद उसकी हत्या कर पेड़ पर लटका दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअविश्वास प्रस्ताव गिरा, चैनपुर प्रमुख गायत्री देवी की कुर्सी बरकरार
    Next Article बांदा से मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के लिए रवाना
    admin

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version