Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत के साथ हुआ भेदभाव, चार जून का है इंतजार: कल्पना सोरेन
    Top Story

    हेमंत के साथ हुआ भेदभाव, चार जून का है इंतजार: कल्पना सोरेन

    adminBy adminApril 1, 2024Updated:April 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पहली बार रामलीला मैदान में बोलने का मौका मिला, यह मेरा सौभाग्य है
    उम्मीद है कि इस बार इंडी गठबंधन जीत कर आयेगा और सरकार बनायेगा
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा है कि हेमंत सोरेन के साथ भेदभाव हुआ है। अब तो चार जून का इंतजार है, जब देशवासी अपना जनादेश देंगे। सोमवार को दिल्ली से लौटने के बाद बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की कसमसाहट साफ देखी जा सकती है। उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई महारैली के अनुभवों को साझा किया। कल्पना ने कहा कि यह रामलीला मैदान में उनका पहला कदम था। वह पहले कभी रामलीला मैदान नहीं गयी थीं। वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि झारखंड की तरफ से उन्हें चंपाई चाचा के साथ अपनी बातों को रामलीला मैदान में रखने का मौका मिला। इंडिया गठबंधन को मजबूती देने का मौका मिला।

    कल्पना ने आगे कहा जिस तरह से हेमंत सोरेन ने चार साल से झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया, जिस तरह से उनके साथ भेदभाव किया गया, चुनाव से पहले उनकी गिरफ्तारी हुई है, उन सारी बातों को देश के सामने रखने का मौका मिला। साथ ही साथ महिलाओं, आदिवासियों की बातों को रखने का भी मौका मिला, जिसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं। अब चार जून का सबको इंतजार करना होगा। तभी पता चलेगा कि बदलाव किस तरह हुआ है। पूरी उम्मीद है जीतकर ही आयेंगे। गांडेय उपचुनाव में प्रत्याशी बनाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो ऐसी कोई बात नहीं हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में भारत के दुश्मन कौन?
    Next Article झारखंड में ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन को लगा झटका, सीपीआई ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version